Tag: JAUNPUR NEWS: Police engaged in search of gun wielders

  • JAUNPUR NEWS : असलहा लहराने वालों की खोजबी में जुटी पुलिस

    JAUNPUR NEWS : असलहा लहराने वालों की खोजबी में जुटी पुलिस

    पुलिस ने बाजार में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला
    विवेक सिंह
    सिरकोनी, जौनपुर। जलालपुर थाना क्षेत्र के हुसेपुर बाजार में शनिवार की देर शाम को असलहा लहराकर दहशत मचाने वाले बदमाशों को खोजने के लिए कई दुकानों में लगें सीसी कैमरों को खंगाला। ये बदमाश 5 बाइकों पर सवार थे। इनकी संख्या एक दर्जन से ज्यादा रही। शनिवार को नत्थनपुर के अम्बेडकर तिराहे के पास एक युवक को कुछ लोगो ने पिट दिया था। उसके बाद काफी युवक जमा हो गए। वे एक—दूसरे को देख लेने की धमकियां देकर उस समय चले गए।

    आरोप लगाया जा रहा है कि बाद में एक पक्ष के दर्जनों युवक बाइक पर सवार होकर असलहा लहराते हुए उक्त बाजार में देखे गए।लोगो की सूचना जलालपुर थानाध्यक्ष जितेंद बहादुर सिंह ने बाजार के कई दुकानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला। थानाध्यक्ष जितेन बहादुर सिंह ने बताया कि आरोपियों में कई चिन्हित हो गए है। रात को एक बदमाश की बाइक पुलिस ले आयी है। दबिश दी जा रही है। आरोपियों का सरगना एक मुख्य है। उसको चिन्हित किया गया है।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला