Tag: JAUNPUR NEWS: Police caught three cow smugglers with pickup

  • JAUNPUR NEWS : पुलिस ने तीन गो तस्करों को पिकप, बाइक व गोवंशों संग दबोचा

    JAUNPUR NEWS : पुलिस ने तीन गो तस्करों को पिकप, बाइक व गोवंशों संग दबोचा

    JAUNPUR NEWS : पुलिस ने तीन गो तस्करों को पिकप, बाइक व गोवंशों संग दबोचा

    विवेक सिंह
    सिरकोनी, जौनपुर। जलालपुर क्षेत्र के हौज टोल प्लाज़ा के पास पुलिस ने शुक्रवार को तीन गो तस्करों को एक पिकप, बाइक व गोवंशों आदि के साथ गिरफ्तार कर लिया। मिली सूचना पर थाना प्रभारी राजेश यादव मयफोर्स के साथ उक्त तिराहे पर पहुंच गये। उसी समय एक बिना नम्बर की पल्सर बाइक से दो लोग आते दिखाई दिये। पुलिस को देखकर एक युवक बाइक से उतरकर भागने लगा। पुलिस ने दूसरे युवक को दौड़ा कर दबोच लिया।उसी के निशानदेही पर वहां मौजूद एक पिकप, उसमें बंधे छह गोवंश तथा एक तमंचा, एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पकड़े गए गो तस्कर रियाज नट उर्फ बिल्ला पुत्र अच्छे लाल निवासी महमदपुर थाना बरसठी, राहुल सोनकर पुत्र मुन्ना सोनकर निवासी ककरही फगुइया खरवाल थाना कोतवाली जनपद चंदौली, राजन सोनकर पुत्र राजेन्द्र सोनकर निवासी मझगवां कला जलालपुर को गिरफ्तार किया गया। बाइक से उतरकर दरोगा कुमार पुत्र गिरिजा निवासी दयालुपर सदलपूरा थाना अलीनगर जनपद चंदौली भाग गया। पुलिस ने सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA