Tag: JAUNPUR NEWS: Police arrested father and son accused of dowry murder

  • JAUNPUR NEWS : दहेज हत्यारोपी पिता-पुत्र को पुलिस ने किया गिरफ्तार

    JAUNPUR NEWS : दहेज हत्यारोपी पिता-पुत्र को पुलिस ने किया गिरफ्तार

    JAUNPUR NEWS : दहेज हत्यारोपी पिता-पुत्र को पुलिस ने किया गिरफ्तार

    डा. प्रदीप दूबे
    सुइथाकला, जौनपुर। विवाहिता की मौत के सम्बन्ध में पंजीकृत अभियोग के तहत पुलिस ने आरोपी पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया। मालूम हो कि स्थानीय थाना क्षेत्र के सवायन गांव निवासी ओम प्रकाश श्रीवास्तव की पुत्री पूजा की शादी कुछ माह पूर्व सुल्तानपुर जनपद के कादीपुर कोतवाली अन्तर्गत नेवादा गांव निवासी ऋषभ पुत्र शैलेन्द्र से हुई थी।

    पिछले 22 जून को ससुराल वालों ने मायके वालों को पूजा की तबीयत खराब होने की सूचना दी थी। इस पर पिता पूजा को उपचार हेतु शाहगंज ले गए थे जहां चिकित्सकों द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया था।
    मामले में मायके पक्ष से पति ऋषभ और श्वसुर शैलेंद्र के विरूद्ध दहेज हत्या और डीपी एक्ट का मुकदमा दर्ज कराया गया था।

    थानाध्यक्ष के निर्देशन में मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुये उपनिरीक्षक सच्चिदानंद, हेड कान्सटेबल शिवानंद तथा कान्सटेबल मनीष यादव ने दहेज हत्यारोपी पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई कर चालान न्यायालय भेज दिया गया।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला