Tag: Jaunpur News: Poets presented Kalam in Jashn-e-Midhate Ahlebait Mahfil

  • Jaunpur News : जश्न-ए-मिदहते अहलेबैत महफिल में शायरों ने पेश किया कलाम

    Jaunpur News : जश्न-ए-मिदहते अहलेबैत महफिल में शायरों ने पेश किया कलाम

    Jaunpur News : जश्न-ए-मिदहते अहलेबैत महफिल में शायरों ने पेश किया कलाम

    बृजेश यादव
    खुटहन, जौनपुर। स्थानीय गांव में बुधवार की देर रात्रि जश्ने मिदहते अहलेबैत आल इंडिया महफिल संपंन हुई। पूरी रात शायरे अहलेबैतों ने अपने बेहतरीन कलाम पेशकर बरागाहे इमाम में नजराना पेश किया। महफिल का आगाज तिलावते कलाम पाक से हुआ जिसके बाद मौलाना सैयद शाहिद रिजवी मुंबई ने तकरीर करते हुए कहा कि पूरी दुनिया में जो आज इस्लाम जिंदा है, वह अहलेबैत की बदौलत है।

    ऐसे में आज हम लोग उनके बताये हुए रास्ते पर चलकर इस्लाम को और बुलंदी पर पहुंचाने का काम करें। साथ ही मौलाना हसन अब्बास नजफी, शौकत रिजवी नरवारी, रजा अब्बास इमामे जुमा तिघरा, अकील तुराबी मुंबई ने भी अपनी तकरीरों में नबी की सीरत के साथ अहलेबैत की फजीलतों को बयान किया। महफिल में नायाब हल्लौरी, फखरी मेरठी, नायाब बयलावी, मौलाना कर्रार हैदर मौलाई, हसन मीरपुरी, अजादार अजमी, शबरेज कानपुरी, मीसम काजमी, फरहान बनारसी, मीर हिलाल रिजवी, बेताब हल्लौरी, साहिल आजमी, आरिफ अकबराबादी, सज्जाद हल्लौरी, तनवीर आजमी, मुदस्सिर जौनपुरी, रेहान जलालपुरी, शरफ उतरौलवी, जेना जफराबादी व आमिर फैजाबादी ने अपने कलाम पेशकर पूरी रात महफिल को रोशन रखा।

    साथ ही डा. इरफान खान, रफत आलम, जीशान हैदर, अली हसन रिजवी, सैयद समर रिजवी सहित अन्य अतिथियों का विशेष सम्मान किया गया। महफिल का संचालन जाहिद कानपुरी ने किया। इस मौके पर वकील खान, शब्बीर हसन, मुजाहिद हुसैन, हादी हसन, मीसम खान, नौशाद अली, असगर अली मुन्ना, कमरूद्दीन सलमानी, अहसान खान, असफी रजा, शमशीर खान, इमरान खान, कमर अली, मिंटू, आमिर, बबलू, इरफान, काजू, मासूम सहित सभी वालंटियर्स पूरी रात महफिल में आये हुए लोगों के स्वागत में जुटे रहे। महफिल के कंवीनर हैदर भाई व सेक्रेटरी अंजुमन पैगामी हुसैन तिघरा इम्तियाज खान ने सभी का आभार प्रकट किया।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Admission Open : Faridul Haque Memorial P.G. College Talimabad, Sabarhad Shahganj Jaunpur | B.A, | M.A, | M.Sc | B.Sc, | B.Com Hindi And English Medium Contact Form 9236926850, 9936764005, 7897825153

    RK Hospital And Blood Component Center

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

    Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

    Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

    पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।