Tag: JAUNPUR NEWS: Poetry collection Jeevan Tarang written by Dr. Pradeep Dubey released

  • JAUNPUR NEWS : डा. प्रदीप दूबे की रचित काव्य संग्रह जीवन तरंग का हुआ विमोचन

    JAUNPUR NEWS : डा. प्रदीप दूबे की रचित काव्य संग्रह जीवन तरंग का हुआ विमोचन

    JAUNPUR NEWS : डा. प्रदीप दूबे की रचित काव्य संग्रह जीवन तरंग का हुआ विमोचन

    विधान परिषद सदस्य-नेता शिक्षक दल ने दी शुभकामना
    डा. प्रदीप दूबे
    सुइथाकला, जौनपुर। विकासखण्ड स्थित सुइथाकला गांव निवासी शिक्षक/पत्रकार डा. प्रदीप कुमार दूबे द्वारा रचित काव्य संग्रह जीवन तरंग का विमोचन विधान परिषद सदस्य एवं नेता शिक्षक दल ध्रुव त्रिपाठी द्वारा किया गया। मधुसूदन विद्यालय इण्टरमीडिएट कालेज सुल्तानपुर में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ द्वारा आयोजित शैक्षिक संगोष्ठी एवं सम्मेलन के अवसर पर शिक्षक संगठन के पदाधिकारी एवं शिक्षकों की उपस्थिति में मुख्य अतिथि त्रिपाठी ने काव्य संग्रह के विमोचन अवसर पर हर्ष प्रकट करते हुए बधाई दी है। सम्प्रति डा. दूबे राम चरन सिंह इण्टरमीडिएट कालेज रवनिया-सुल्तानपुर में हिन्दी शिक्षक के रूप में कार्यरत रहने के साथ ही विभिन्न राष्ट्रीय समाचार पत्रों में अपनी लेखनी के माध्यम से हिन्दी साहित्य के उन्नयन में अपना योगदान दे रहे है, कई राष्ट्रीय/अंतरराष्ट्रीय सेमिनार और सम्मेलनों में शोध आलेख की प्रस्तुति तथा अनेक साहित्यिक पत्रिकाओं में इनके आलेख प्रकाशित हो चुके हैं,साथ हीं जीवन उमंग’, ‘ज्ञान सुधा’, ‘जीवन रहस्य’, ‘मानस माहात्म्य भाग-एक’ काव्य संग्रह और अन्य आलेख प्रकाशनाधीन हैं। हिन्दी साहित्य सेवा के फलस्वरूप इन्हें उत्तर प्रदेश साहित्य गौरव सम्मान, साहित्य श्री एवं ‘साहित्य शिरोमणि’ सम्मान, साहित्य शिखर’ सम्मान एवं भारत गौरव’ सम्मान से सम्मानित किया जा चुका है। जीवन तरंग काव्य संग्रह विमोचन के अवसर पर डा. दूबे ने बताया कि उक्त काव्य संग्रह में जीवन के विविध पक्षों को रखने के साथ ही कोरोना काल की विभीषिका को काव्यबद्ध किया गया है। काव्य संग्रह की भूमिका छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग के पूर्व अध्यक्ष डा. विनय पाठक आशीर्वचन जगद्गुरू स्वामी रामभद्राचार्य और शुभकामना अपर पुलिस अधीक्षक कासगंज जितेन्द्र दूबे द्वारा लिखित है। काव्य संग्रह को पुस्तक रूप रूप देने में जयपुर विश्वविद्यालय के प्रो. डा. जितेन्द्र सिंह और डा. सर्वेश मिश्र का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। काव्य संग्रह विमोचन पर जिलाध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद मिश्र, मीडिया प्रभारी अमिताभ द्विवेदी तथा स्थानीय ब्लाक प्रमुख डा. उमेश चन्द्र तिवारी, प्रबंधक इन्द्र प्रकाश सिंह प्रधानाचार्य सभाराज यादव, डा. अजेय प्रताप सिंह एवं चन्द्र प्रकाश सिंह, डा. मनोज सिंह, डा. देवेन्द्र सिंह, नरेंद्र सिंह, ज्योति बाला, विजय सिंह, शैलेन्द्र, रमेश शर्मा, शरद सिंह, देवेन्द्र बहादुर सिंह, जगदीश, विमलेश शुक्ल, रवि कुमार, सौरभ सिंह सहित पत्रकार राजेश चौबे, प्रणय तिवारी, सन्तोष पाण्डेय, कमलेश त्रिपाठी, सन्तोष दीक्षित, रवि चतुर्वेदी, आशुतोष सिंह, अजय प्रताप सिंह आदि शुभचिंतकों और शिक्षकों ने हर्ष प्रकट करते हुए बधाई दिया है।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA