Tag: Jaunpur News: Players showed stamina in district level sports competition

  • Jaunpur News : जिलास्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    Jaunpur News : जिलास्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    Jaunpur News : जिलास्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    अजय विश्वकर्मा
    सिद्दीकपुर, जौनपुर। इंदिरा गांधी स्टेडियम सिद्दीकपुर स्टेडियम में रविवार को दो दिवसीय जनपद स्तरीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता का आगाज युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग के तत्वावधान में हुआ। पहले दिन एथलेटिक्स, वालीबाल, कुस्ती स्पर्धाएं हुईं। इसमें ब्लाक स्तरीय प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। मुख्य अतिथि खेल एवं युवा कल्याण विभाग स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री गिरीश चंद यादव ने ध्वज को फहराकर और गुब्बारा उड़ाकर कार्यक्रम शुरुआत की। तत्पश्चात् खिलाड़ियों को प्रेम व भाईचारे के साथ खेलने के लिए प्रेरित किया। इसके बाद 100 मीटर दौड़ के पुरुष व महिला धावकों से परिचय प्राप्त किया।

    उन्होंने कहा कि आप मंडल, जोन और राज्य स्तर की प्रतियोगिता में विजेता बनकर इस जनपद का नाम रोशन करें। विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र का वितरण किया। प्रतियोगिता में जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी वैभव सिंह, रवि प्रकाश यादव, जय विक्रांत सिंह, दिलीप कुमार, विकास वर्मा, स्वाती पांडेय, शुभम मौर्य, धीरज गुप्ता, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी लालमणि यादव, वरिष्ठ सहायक वेद प्रकाश उपाध्याय, जिला क्रीड़ा अधिकारी डा. अतुल सिन्हा, जिला उपकरण अधिकारी चंदन सिंह यादव आदि लोग मौजूद रहे। जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास अधिकारी वैभव सिंह ने बताया कि 100 मीटर दौड़ पुरुष वर्ग में धर्मापुर के सावन शर्मा प्रथम और राज सिंह द्वितीय रहे। महिला वर्ग में जलालपुर की कोमल यादव प्रथम व मड़ियाहूं की पूजा सरोज द्वितीय रहीं।

    400 मीटर दौड़ (पुरुष) में जलालपुर शिवकुमार निषाद के प्रथम व बक्शा के सचिन यादव द्वितीय रहे। महिला वर्ग में मड़ियाहूं की आंचल यादव प्रथम व जलालपुर की कोमल यादव द्वितीय रहीं। वहीं 800 मीटर दौड़ (पुरुष) में जलालपुर के शिवकुमार निषाद प्रथम व मुफ्तिगंज के शिवकुमार यादव द्वितीय रहे। महिला वर्ग में मड़ियाहूं की आंचल यादव प्रथम व जलालपुर की भारती निषाद द्वितीय रहीं। 1500 मीटर दौड़ (पुरुष) में सिरकोनी के चंदा यादव प्रथम और खुटहन के मंगला प्रसाद मिश्रा द्वितीय रहे। 3000 मीटर दौड़ पुरुष वर्ग में मड़ियाहूं के विशाल यादव प्रथम व मुफ्तीगंज के निलेश यादव द्वितीय रहे। खबर लिखे जाने तक वालीबाल और कुश्ती का मैच जारी रहा।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Admission Open : Faridul Haque Memorial P.G. College Talimabad, Sabarhad Shahganj Jaunpur | B.A, | M.A, | M.Sc | B.Sc, | B.Com Hindi And English Medium Contact Form 9236926850, 9936764005, 7897825153

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

    Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

    पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।