Tag: Jaunpur News: Players shined on the second day of the athletic men/women competition.

  • Jaunpur News: एथलेटिक पुरुष/महिला प्रतियोगिता के दूसरे दिन भी खिलाड़ियों का रहा जलवा

    Jaunpur News: एथलेटिक पुरुष/महिला प्रतियोगिता के दूसरे दिन भी खिलाड़ियों का रहा जलवा

    • एथलेटिक पुरुष/महिला प्रतियोगिता के दूसरे दिन भी खिलाड़ियों का रहा जलवा

    तेजस टूडे सं.
    अजय विश्वकर्मा
    सिद्दीकपुर, जौनपुर। एकलव्य स्टेडियम में आयोजित अन्तर महाविद्यालयीय एथलेटिक पुरुष/महिला प्रतियोगिता 2025-26 के दूसरे दिन 200 मीटर पुरुष दौड़ में मोनू झा टीडी पीजी कॉलेज प्रथम, महफुज अली पी0जी0 कालेज गाजीपुर द्वितीय, शिवाकान्त वर्मा मोहम्मद हसन पीजी कॉलेज तृतीय, महिला वर्ग में ज्योति उपाध्याय पीजी कॉलेज गाजीपुर प्रथम, अर्पित सिंह राजपूत पीजी कॉलेज गाजीपुर द्वितीय, आसनी यादव मालती सिंह महाविद्यालय जौनपुर तृतीय स्थान पर रही। 400 मीटर पुरुष दौड़ में दिवाकर पासवान मोहम्मद हसन पीजी कॉलेज प्रथम, मोनू झा टीडीपीजी कालेज द्वितीय, श्रवण यादव पीजी कॉलेज गाजीपुर तृतीय आये। महिला वर्ग में निक्की पीजी कॉलेज गाजीपुर प्रथम, आसनी यादव मालती सिंह महाविद्यालय द्वितीय, सीतू पाल शहीद स्मारक पी0जी0 कालेज गाजीपुर तृतीय स्थान पर रही।

    इसी तरह 1500 मीटर दौड़ महिला वर्ग में शिवानी साहू आशा पीजी कालेज गाजीपुर प्रथम, आचल यादव मोहम्मद हसन पीजी कालेज जौनपुर द्वितीय, रागिनी पीजी कालेज गाजीपुर तृतीय स्थान पर रही। पुरूष वर्ग में मनीष यादव पीजी कालेज गाजीपुर प्रथम, अंकित टीडीपीजी कालेज जौनपुर द्वितीय, रवि पीजी कालेज गाजीपुर तृतीय रहे। 400 मीटर बाधा दौड़ पुरुष वर्ग में सरवर यादव पीजी कॉलेज गाजीपुर प्रथम, संग्राम सिंह मोहम्मद हसन पीजी कॉलेज द्वितीय, सुनील यादव शहीद स्मारक पीजी कॉलेज गाजीपुर तृतीय आये। महिला वर्ग में नैन्सी यादव बीरेन्द्र पीजी कॉलेज गाजीपुर प्रथम, प्रतीक्षा कुमारी दीन दयाल उपाध्याय राजकीय महाविद्यालय सैदपुर गाजीपुर द्वितीय, रागिनी कुशवाहा पीजी कालेज गाजीपुर तृतीय स्थान पर रही।

    लम्बी कूद पुरुष वर्ग में नितिन पाल मोहम्मद हसन पीजी कालेज प्रथम, शिवम राजा हरपाल सिंह पीजी कॉलेज सिंगरामऊ द्वितीय, दिलशाद अली मोहम्मद हसन पीजी कॉलेज तृतीय आये। महिला वर्ग में पलक सिंह राजा हरपाल सिंह पीजी कॉलेज सिंगरामऊ प्रथम, रीना यादव पीजी कॉलेज गाजीपुर द्वितीय, अंजली यादव ब्रम्हलीन पुजारी महाराज पी0जी0 कॉलेज जौनपुर तृतीय स्थान पर रही। ऊंची कूद पुरुष वर्ग में अंशु राहड आर.एन.के.एम.एम. जमानियां गाजीपुर प्रथम, निलेश कुशवाहा शहीद स्मारक पीजी कॉलेज गाजीपुर द्वितीय, मो0 बेलाल शहीद स्मारक पीजी कॉलेज गाजीपुर तृतीय आये। महिला वर्ग में नेहा कुशवाहा शहीद स्मारक पीजी कॉलेज गाजीपुर प्रथम, प्राची कुमारी शहीद स्मारक पीजी कॉलेज गाजीपुर द्वितीय, उपमा यादव राजा हरपाल सिंह पी0जी0 कॉलेज तृतीय स्थान पर रही।

    उक्त अवसर पर प्रो0 शेखर सिंह, प्रो0 चन्द्रभान सिंह, प्रो0 संजय नारायण, प्रो0 एस0एस0 प्रसाद, डा0 सत्य प्रकाश सिंह, डा0 अच्छे लाल यादव, डा0 अखिलेश गौतम, वारीन्द्र यादव, राधेश्याम सिंह, कर्मचारी संघ, नन्द किशोर सिंह, रमेश यादव, रजनीश सिंह, डा0 राजेश सिंह, सत्येंद्र सिंह, विजय प्रकाश, अल्का सिंह, भानू प्रताप शर्मा, धीरज श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।

    अम्पायर की भूमिका में दिनेश जायसवाल, कृष्णा यादव, निलेश यादव ने संयुक्त रूप से निभायी

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA