Tag: Jaunpur News: Placement drive conducted for the post of Assistant Manager

  • Jaunpur News : असिस्टेंट मैनेजर पद के लिये किया गया प्लेसमेंट ड्राइव

    Jaunpur News : असिस्टेंट मैनेजर पद के लिये किया गया प्लेसमेंट ड्राइव

    Jaunpur News : असिस्टेंट मैनेजर पद के लिये किया गया प्लेसमेंट ड्राइव

    विरेन्द्र यादव
    सरायख्वाजा, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र में स्थित पूर्वांचल विश्वविद्यालय में चल रहे प्लेसमेंट की प्रक्रिया में विश्वविद्यालय के सभी संकायों के बच्चों ने प्लेसमेंट के लिए एक्सिस बैंक के यंग बैंकर प्रोग्राम-NIIT आई है। एक्सिस बैंक के यंग बैंकर प्रोग्राम-NIIT द्वारा इस प्लेसमेंट की प्रक्रिया को विभिन्न भागों में विभाजित किया गया। प्लेसमेंट प्रक्रिया को शुरू करने से पहले उन्होंने सभी बच्चों के साथ प्री प्लेसमेंट वार्ता की जिसमे उन्होंने अपनी कंपनी और वहां के कार्यों के बारे में बताया, फिर उन्होंने प्लेसमेंट प्रक्रिया प्रारंभ की। पहले HR राउंड इंटरव्यू किया गया जिसमें समस्त विश्व विद्यालय में से 90 छात्रों ने सहभागिता ली जिसमें से 47 बच्चों ने सफलता प्राप्त की। तत्पश्चात उन्होंने अपनी अग्रिम प्रक्रिया की जानकारी दी। पूरी चयन प्रक्रिया के दौरान सेंट्रल ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल के निदेशक प्रो प्रदीप कुमार, डा० अमरेंद्र सिंह, डा० दीप प्रकाश सिंह, डा० आलोक दास, डा० अनुराग सिंह, श्याम त्रिपाठी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सेंट्रल ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल के मुख्य सदस्य यत्नदीप दुबे, विकास यादव, नवनीत मौर्य, श्रेया मिश्रा, आकाश कुमार, शुभम कुमार, दिव्यांशु संजय, हरिओम साहू, शिवांश श्रीवास्तव, आयुष गुप्ता सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA