Tag: JAUNPUR NEWS: DM expressed his displeasure after inspecting the district hospital

  • JAUNPUR NEWS : डीएम ने जिला अस्पताल का निरीक्षण कर जतायी नाराजगी

    JAUNPUR NEWS : डीएम ने जिला अस्पताल का निरीक्षण कर जतायी नाराजगी

    JAUNPUR NEWS : डीएम ने जिला अस्पताल का निरीक्षण कर जतायी नाराजगी

    जौनपुर। जिलाधिकारी मनीष वर्मा ने जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया। महिला औषधि वितरण कक्ष के निरीक्षण में पाया कि डाक्टर द्वारा बाहर की दवा लिखी गयी थी जिस पर नाराजगी व्यक्त करते हुए सम्बन्धित डाक्टर को स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया। उन्होंने सीएमएस अभिमन्यु कुमार को निर्देश दिया कि इस सम्बन्ध में चिकित्सकों को निर्देश जारी करें कि डाक्टर एंटीबायोटिक सहित अन्य दवा वही लिखे जो अस्पताल में उपलब्ध हो। डेंगू वार्ड के निरीक्षण में पाया कि कुल 20 मरीज भर्ती है, किसी भी मरीज को गम्भीर समस्या नहीं है।

    इस दौरान जिलाधिकारी ने कटका निवासी रिकी, समोधीपुर की पूजा यादव, अनूप साहू सहित अन्य सभी मरीजों से वार्ता की और उनके स्वास्थ्य के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त करते हुये डेंगू के सभी मरीजों को निर्देश दिया कि मच्छरदानी का प्रयोग अनिवार्य रूप से करें। उन्होंने सीमएस को निर्देश दिया कि प्लेटलेट्स उपलब्ध रहे, ओवररेटिंग की शिकायत न आने पाये। उन्होंने कहा कि जनपद में सीएचसी एवं जिला अस्पताल में पर्याप्त बेड उपलब्ध है। इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 लक्ष्मी सिंह सहित अन्य चिकित्सक उपस्थित रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    ADD From Durga City Hospital And Trauma Center With Neuro ICU And Critical Care Naiganj, Prayagraj Main Road, Jaunpur Hearty congratulations and best wishes on the auspicious occasion of Dhanteras and Deepawali.

    Tearful tribute on the death of former Chief Minister of Uttar Pradesh and Patron of Samajwadi, respected Mulayam Singh Yadav: Vivek Yadav (SP leader), Jaunpur

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला