Tag: Jaunpur News: DM did monthly review of development programs

  • Jaunpur News : डीएम ने किया विकास कार्यक्रमों की मासिक समीक्षा, दिये निर्देश

    Jaunpur News : डीएम ने किया विकास कार्यक्रमों की मासिक समीक्षा, दिये निर्देश

    Jaunpur News : डीएम ने किया विकास कार्यक्रमों की मासिक समीक्षा, दिये निर्देश

    जौनपुर। शासन के सर्वोच्च प्राथमिकता वाले 37 सूत्रीय विकास कार्यक्रमों की मासिक समीक्षा हेतु सोमवार को देर शाम कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने निर्देश दिया कि जितनी भी परियोजना चल रही है उन्हें निर्धारित मानक एवं गुणवत्ता के साथ समय से पूर्ण करायें। प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना, सभी प्रकार की पेंशन योजनायें सहित अन्य योजनाओं एवं कार्यक्रमों की विस्तार से समीक्षा की।

    जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को निर्देश दिये कि निराश्रित पशु आश्रय स्थल में तिरपाल, बोरों की व्यवस्था कर ली जाए। पशु चिकित्सा अधिकारी प्रतिदिन पशु आश्रय स्थलों का निरीक्षण करें। उन्होंने पीएम स्वनिधि के प्रगति की समीक्षा की और कहा कि शत-प्रतिशत लक्ष्य पूर्ण करें। जिलाधिकारी ने सभी अधिशासी अधिकारियों को निर्देश दिया कि वृहद अभियान चलाकर रात में भी साफ सफाई के कार्य कराए जाएं। जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देश दिया कि ग्रामीण क्षेत्र के प्रमुख बाजारों में भी अभियान चलाकर सफाई कार्य कराये जाएं।

    उन्होंने कहा कि दुकानदारों से डस्टबिन रखने के लिये कहा जाए और न रखने वालों को नोटिस देने की कार्यवाही की जाए। जिलाधिकारी ने उपनिदेशक कृषि से उर्वरकों की उपलब्धता के संबंध में जानकारी प्राप्त की और निर्देश दिया कि जनपद में उर्वरकों की कमी न होने पाये। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी सीएचसी वाले ग्राम सचिवालय में ही बैठे और न बैठने वालों पर कार्यवाही करने के भी निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में एक जगह चिन्हित कर कपड़ा बैंक बनाया जाए, जहां पर लोग अपने पुराने कपड़े, कम्बल इत्यादि दान कर सके जिसके लिये उन्होंने पीओ डूडा अनिल वर्मा को नोडल बनाया है। सभी अधिशासी अधिकारी रैन बसेरों को ऐक्टिव कर आवश्यक व्यवस्था करा लें। कोई भी बाहर सोते न मिले। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अनुपम शुक्ला, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी आरडी यादव, उपायुक्त मनरेगा भूपेन्द्र सिंह आदि उपस्थित रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Instructions given regarding electoral rolls through video conferencing Jaunpur News : Rovers and Ranger entry training camp completed Advertisement: पूर्वांचल के प्रचलित ज्वेलरी ब्रांड 'ऐश्प्रा जेम्स एण्ड ज्वेलर्स' की प्रदर्शनी जौनपुर में पहली बार 17 से 20 दिसम्बर 2021 तक | स्थान: होटल रघुवंशी, टी.डी. कालेज रोड, ओलन्दगंज, जौनपुर Jaunpur News : युवक पर दबंगों ने किया जानलेवा हमला, परिजनों ने कराया भर्ती

    Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

    Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं