Jaunpur News : कुसरना में प्रवेश द्वार व लाइब्रेरी का डीएम ने किया भूमि पूजन व शिलान्यास
लाइब्रेरी में तैयारी करने वाले छात्रों को दिया जायेगा ऑनलाइन दिशा-निर्देशः रवि
विनोद कुमार
चंदवक, जौनपुर। महाराष्ट्र के उद्योगपति व समाजसेवी रवि उपाध्याय द्वारा अपनी माता स्व. आशा प्रेमनाथ उपाध्याय की स्मृति में बनाये जाने वाले कुसरना भव्य प्रवेश द्वार एवं लाइब्रेरी का जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने सोमवार को भूमि पूजन कर शिलान्यास किया। जिलाधिकारी ने समाजसेवी रवि प्रेमनाथ उपाध्याय द्वारा गांव में अपने निजी पैसे से अपनी माता की स्मृति में प्रवेश द्वार बनवाये जाने की भूरि-भूरि प्रशंसा किया। कोई समाजसेवी गांव के विकास व उसको सजाने संवारने में अपना योगदान दे रहा है तो निश्चित ही काबिले तारीफ है।

इस अवसर पर रवि प्रेमनाथ उपाध्याय द्वारा कम्बल वितरण किया गया। वहीं मेधावी छात्रों को प्रोत्साहन स्वरूप पुरस्कार दिया गया। कार्यक्रम संयोजक रवि प्रेमनाथ उपाध्याय ने गांव में अपने निजी पैसे से शीघ्र एक लाइब्रेरी खोलने की योजना का उल्लेख करते हुए बताया कि इस लाइब्रेरी में यूपीएससी व पीसीएस सहित अन्य उच्च परीक्षाओं की तैयारी करने हेतु बच्चों को 24 घण्टे निःशुल्क सुविधा उपलब्ध करायी जायेगी साथ ही ऑनलाइन दिशा-निर्देश देने की व्यवस्था सुनिश्चित करायी जायेगी। इस अवसर पर सीडीओ अनुपम शुक्ल, एसडीएम सदर हिमांशु नागपाल, एसडीएम केराकत राजेश कुमार चौरसिया, बीडीओ छोटेलाल तिवारी, मनोज प्रेमनाथ उपाध्याय, प्रेमनाथ उपाध्याय, कामता प्रसाद उपाध्याय, प्रधान जयसिंह यादव, ग्राम विकास अधिकारी साजिद अंसारी, आसिफ अंसारी आदि उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।



