JAUNPUR NEWS : हर घर जल नल योजना का डीएम ने किया औचक निरीक्षण
राजेश साहू/विनोद कुमार
केराकत, जौनपुर। जिलाधिकारी मनीष वर्मा ने स्थानीय विकास खण्ड के ग्राम पंचायत हुरहुरि में हर घर जल नल योजना के तहत कराए जा रहे कार्य का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में पाया कि मौके पर बोरवेल का कार्य चल रहा था जिस पर उन्होंने कार्यदाई संस्था एफकान के मैनेजर शैलेश पटेल को निर्देशित किया कि युद्ध स्तर पर कार्य करते हुए जल्द से जल्द कार्य पूर्ण करें। ग्राम पंचायत में 509 कनेक्शन देने हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि कोई भी घर छूटने न पाए। इस अवसर पर सीनियर इंजीनियर रजनीश ऋषभ मिश्रा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।









