Tag: Jaunpur News: DM Describes Workforce as the Foundation of Nation-Building

  • Jaunpur News: श्रमिक शक्ति को डीएम ने बताया राष्ट्र निर्माण का आधार

    Jaunpur News: श्रमिक शक्ति को डीएम ने बताया राष्ट्र निर्माण का आधार

    • श्रमिक शक्ति को डीएम ने बताया राष्ट्र निर्माण का आधार

    तेजस टूडे ब्यूरो
    जौनपुर। जिलाधिकारी डा. दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में निर्माणाधीन जिला कारागार रसैना में श्रमिकों के हितार्थ जागरूकता कार्यक्रम एवं कार्यरत श्रमिकों का सम्मान कार्यक्रम हुआ जहां उन्होंने लगभग 50 महिला एवं पुरूष श्रमिकों को अंगवस्त्रम एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान करते हुये फल वितरित किया। साथ ही बच्चों में चाकलेट का वितरण करते हुये आज के दिन श्रमिकों को कार्य से अवकाश प्रदान कराते हुए सार्वजनिक भोज की व्यवस्था करायी गयी।

    इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि श्रमिक वर्ग राष्ट्र निर्माण की आधारशिला है। श्रमिकों की मेहनत, समर्पण और पुरुषार्थ से ही देश के समग्र विकास को नई दिशा मिलती है। यह दिवस श्रमिकों के अधिकारों, सम्मान और उनके योगदान को स्मरण करने का महत्वपूर्ण अवसर है।
    जिलाधिकारी ने बताया कि सरकार द्वारा श्रमिकों एवं उनके परिवारों के लिए जन्म से लेकर शिक्षा, पोषण सहित अन्य आवश्यकताओं तक की व्यापक योजनाएं संचालित की जा रही हैं। विशेष रूप से श्रमिकों के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने हेतु प्रत्येक मंडल में आधुनिक तकनीक से युक्त विद्यालय स्थापित किए जा रहे हैं। उन्होंने श्रमिकों से अपील किया कि वे अपने बच्चों को शिक्षित कर उनके उज्ज्वल भविष्य का निर्माण करें। विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा भी श्रमिकों की समस्याओं के समाधान हेतु निरन्तर प्रयास किये जा रहे हैं। इस दौरान श्रमिक पंजीकरण कैंप एवं स्वास्थ्य शिविर का भी आयोजन किया गया। इसी क्रम में सहायक श्रमायुक्त देवव्रत यादव ने श्रम विभाग द्वारा संचालित योजनाओं से श्रमिकों को अवगत कराते हुये श्रम विभाग में पंजीयन कराने की अपील किया। इस अवसर पर सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जेल अधीक्षक, लोक निर्माण विभाग के अधिकारी सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारीगण, श्रमिक आदि उपस्थित रहे।

     

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA