Tag: JAUNPUR NEWS: DM conducted surprise inspection of many Vidya Mandirs

  • JAUNPUR NEWS : डीएम ने कई विद्या मन्दिरों का किया औचक निरीक्षण

    JAUNPUR NEWS : डीएम ने कई विद्या मन्दिरों का किया औचक निरीक्षण

    JAUNPUR NEWS : डीएम ने कई विद्या मन्दिरों का किया औचक निरीक्षण

    कमी मिलने पर जतायी नाराजगी, दिये आवश्यक निर्देश
    जौनपुर। जिलाधिकारी अनुज झा ने प्राथमिक विद्यालय गोपालगंज सिरकोनी, पूर्व माध्यमिक विद्यालय जगदीशपुर, अभिनव प्राइमरी स्कूल सुल्तानपुर, जूनियर हाईस्कूल सुल्तानपुर, अभिनव इंग्लिश मीडियम प्राइमरी विद्यालय हरजुपुर सिरकोनी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने प्रत्येक विद्यालयों में बच्चों एवं अध्यापकों की उपस्थिति रजिस्टर, शौचालयों की स्थिति पेयजल आदि मूलभूत व्यवस्थाओं का जायजा लिया। वहीं जिलाधिकारी शिक्षक की भूमिका में भी नजर आये। उन्होंने बच्चों से प्रश्न भी पूछा। प्राथमिक विद्यालय गोपालगंज के निरीक्षण में जिलाधिकारी ने कक्षा 4 की छात्रा खुशबू से अवरोही, आरोही के सवाल हल कराया। पूर्व माध्यमिक विद्यालय जगदीशपुर के निरीक्षण में जिलाधिकारी ने कक्षा 6 की छात्रा ज्योति, नेहा, आसना से अंग्रेजी के उच्चारण करवाया तो कक्षा 4 की कनक वर्मा से हिन्दी की किताब पढ़वाया। अभिनव प्राइमरी स्कूल सुल्तानपुर के निरीक्षण में कक्षा 5 की प्रीति, आफरीन से हिन्दी की किताब पढवाई। विद्यालय में साफ-सफाई अपेक्षानुसार नहीं मिली। अध्यापकों ने अवगत कि सफाईकर्मी द्वारा सफाई नही की जाती है जिस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुये निर्देश दिया कि प्रतिदिन सफाई कराना सुनिश्चित किया जाय। जूनियर हाईस्कूल सुल्तानपुर के निरीक्षण में कक्षा 8 की जागृति, खुशबू, अंशिका, ईशा से अग्रेजी के शब्द ब्लैक बोर्ड पर लिखवाया। इंग्लिश मीडियम प्राइमरी विद्यालय हरजुपुर के निरीक्षण में जिलाधिकारी ने पाया कि विद्यालय में अध्यापकों की संख्या अधिक होने के पश्चात भी छात्रों की संख्या का नामांकन कम है जिस पर उन्होंने कडी़ नाराजगी व्यक्त करते हुये अध्यापकों से कहा कि बच्चों के नामांकन बढ़ाने के साथ ही लर्निग लेवल बढाया जाय।उन्होंने बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया कि जनपद के समस्त विद्यालयों में बच्चों को लर्निग लेवल बढाने के प्रयास किये जायं।सभी अध्यापक समय से विद्यालय उपस्थित होकर बच्चों गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दें और सुनिश्चित किया जाय कि सभी विद्यालयों में नामांकित छात्र शत-प्रतिशत उपस्थित हो।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला