JAUNPUR NEWS : डीएम ने सिंचाई विभाग का किया औचक निरीक्षण
जौनपुर। जिलाधिकारी अनुज झा ने सिंचाई विभाग का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने विभिन्न रजिस्टरों का अवलोकन किया। ई0सी0 प्रथम अरविन्द सिंह से सेवा पुस्तिका के सम्बन्ध में जानकारी लिया जहां पाया कि एई अभिषेक श्रीवास्तव एवं एक्सईएन सिचाई विपीन कुमार की सेवा पुस्तिका अपडेट नहीं है जिस पर जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि जल्द से जल्द उक्त कार्य पूर्ण करें। कर्मचारियों की एनपीएस पुस्तिका भी अपडेट नहीं मिली जिस पर वरिष्ठ सहायक अनुपमा यादव को निर्देश दिया कि शीघ्र अतिशीघ्र कार्य को पूर्ण करायें। उन्होंने सभी कर्मचारियों को निर्देश दिया कि कार्यालय में फाइलों का रख—रखाव सुव्यवस्थित ढंग से किया जाए। कार्यालय में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाय।जिलाधिकारी ने एक्सईएन सिंचाई विपीन कुमार को निर्देश दिया कि कार्यालय के ऐसे रिकार्ड, अभिलेख जिनकी अवधि समाप्त हो गयी है, उनको नियमानुसार निष्प्रयोज्य करायें।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।







