Tag: Jaunpur News: DM conducted surprise inspection of Cow Protection Center Nizamuddinpur

  • Jaunpur News:डीएम ने गो संरक्षण केन्द्र निजामुद्दीनपुर का किया औचक निरीक्षण, दिया निर्देश

    Jaunpur News:डीएम ने गो संरक्षण केन्द्र निजामुद्दीनपुर का किया औचक निरीक्षण, दिया निर्देश

    Jaunpur News:डीएम ने गो संरक्षण केन्द्र निजामुद्दीनपुर का किया औचक निरीक्षण, दिया निर्देश

    मड़ियाहूं, जौनपुर। जिलाधिकारी डॉ० दिनेश चंद्र ने वृहद गो संरक्षण केन्द्र निजामुद्दीनपुर का आकस्मिक निरीक्षण किया। गो-संरक्षण केन्द्र में कुल 335 गोवंश संरक्षित पाये गये। उन्होंने विजयदशमी पर्व पर गो संरक्षण केन्द्र में संरक्षित गोवंशों को गुड़, चना एवं केला खिलाया। गौशाला में संरक्षित गोवंशों के भरण-पोषण हेतु हरे चारे की पर्याप्त व्यवस्था न पाये जाने पर हरे चारे की व्यवस्था हेतु नैपियर घास/हरे चारे की बुवाई हेतु ग्राम प्रधान को निर्देश दिया। साथ ही केन्द्र में पौधरोपण न होने पर नाराजगी व्यक्त किया। इस सम्बन्ध में प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी को गो संरक्षण केन्द्र हेतु लगभग 5-6 फीट का छायादार पौधा उपलब्ध कराये जाने का निर्देश देते हुए पौधरोपण हेतु लगभग 2 फीट का गड्‌ढा व उसमें जैविक खाद्य इत्यादि से तैयार कराकर पौधरोपण किये जाने हेतु ग्राम प्रधान को निर्देशित किया। कार्यदायी संस्था द्वारा निर्मित वृहद गो संरक्षण केन्द्र में पशु शेड एवं भूसा गोदाम की छत टूटी पायी गयी। इसके लिये कार्यदायी संस्था को नोटिस निर्गत किये जाने हेतु मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को निर्देश दिया गया। गो संरक्षण केन्द्र में गोवंशों की टैगिंग के सम्बन्ध में उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी मड़ियाहूं ने बताया कि लगभग 15 नये गोवंश संरक्षित किये गये हैं जिनमें शीघ्र आज ही टैगिंग किये जाने हेतु निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी ने रोष प्रकट करते हुये निर्देशित किया कि नये संरक्षित गोवंशों में टैगिंग की व्यवस्था की जाय। केन्द्र में साफ-सफाई एवं संचालन की व्यवस्था ठीक नहीं है जिस पर ग्राम प्रधान को निर्देशित किया कि गौशाला में उक्तानुसार व्यवस्था में सुधार लाते हुए तत्काल बाउण्ड्रीवाल का निर्माण कराया जाय एवं समस्त संबन्धित को उक्त का अनुपालन कड़ाई से सुनिश्चित किये जाने हेतु निर्देश दिया गया। निरीक्षण के दौरान ग्राम प्रधान, प्रभारी उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी मड़ियाहूं, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी जौनपुर, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA