Tag: JAUNPUR NEWS: DM asked the question

  • JAUNPUR NEWS : डीएम ने पूछा सवाल तो बच्चों ने बेबाक़ी से दिया जबाब

    JAUNPUR NEWS : डीएम ने पूछा सवाल तो बच्चों ने बेबाक़ी से दिया जबाब

    JAUNPUR NEWS : डीएम ने पूछा सवाल तो बच्चों ने बेबाक़ी से दिया जबाब

    ताहिरपुर में डिस्कवरी लैब व डीहजहनिया कम्पोजिट स्कूल का डीएम ने किया औचक निरीक्षण
    सिकरारा, जौनपुर। जिलाधिकारी अनुज झा गुरुवार को शिक्षक की भूमिका में नजर आये। क्लास रूम में चाक डस्टर लेकर ब्लैक बोर्ड पर गणित के सवाल लिखकर बच्चों से हल करवाया तो डिस्कवरी लैब में रखे संयंत्रों के बारे में पूछा। सही जबाब मिलने पर उन्हें शाबासी भी दिया।

    मालूम हो कि गुरुवार को 12 बजे जिलाधिकारी अनुज झा, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ गोरखनाथ पटेल, डीसी एमडीएम अरुण मौर्य, विंध्यवासिनी उपाध्याय के साथ क्षेत्र के कम्पोजिट विद्यालय डीहजहनिया पहुँचे। वहां 5वीं कक्षा में जाकर छात्र कोमल प्रजापति से कठिन शब्द ब्लैक बोर्ड पर लिखवाये जिसका उसने सही जबाब दिया। इसके बाद 8वीं कक्षा में छात्रा प्रिया से लघुतम के सवाल व मोनी यादव से भिन्न से सम्बंधित सवाल स्वयं बोर्ड पर लिखकर लगवाया जिसका बच्चों द्वारा सही उत्तर देने पर बच्चों को शाबासी दिया। साथ ही उन्होंने उपस्थिति पंजिका मंगाकर चेक किया तो सभी मौके पर उपस्थित मिले।

    इसके बाद वे ताहिरपुर प्राथमिक विद्यालय पहुँचे जहां डिस्कवरी लैब में बच्चों से लगे उपकरणों के बारे में जानकारी लिया जिसमें स्मिता वर्मा से दिन—रात, वैष्णवी सिंह से मानव फेफड़े की क्रियाविधि व गरिमा से पवन चक्की के बारे में सवाल किया तो बच्चों से बखूबी जबाब दिया। इसके बाद वे 5वीं कक्षा में मानवी व दिव्यांशु से बड़े गणितीय अंकों को ब्लैक बोर्ड पर लिखवाया।

    इस दौरान जिलाधिकारी ने प्रधानाध्यापक व प्राथमिक शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष अमित सिंह से बच्चों की जिज्ञासू बनाने, उन्हें स्वयं विज्ञान व भौगोलिक तथ्यों की जानकारी हासिल करने के लिये डिस्कवरी लैब में इनसाइक्लोपीडिया (विश्वज्ञान कोष) व टच स्क्रीन के कम्प्यूटर रखने की सलाह दिया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ गोरखनाथ पटेल ने जिलाधिकारी को आश्वस्त किया कि सभी न्याय पंचायतों में बड़ी ग्रामसभा के चयन की प्रक्रिया गतिमान जल्द ही जिला पंचायतराज अधिकारी से समन्वय स्थापित करके डिस्कवरी लैब की स्थापना और आप द्वारा दिये सुझावों का अनुपालन सुनिश्चित कर लिया जाएगा।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA, जानिए इसके फायदे, खुराक और किमत

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला