Tag: Jaunpur News: DM appeals to donate straw

  • Jaunpur News: डीएम ने की भूसा दान करने की अपील

    Jaunpur News: डीएम ने की भूसा दान करने की अपील

    • डीएम ने की भूसा दान करने की अपील

    तेजस टूडे ब्यूरो
    जौनपुर। जनपद में गौवंश एवं अन्य निराश्रित पशुओं के संरक्षण एवं उनके समुचित भरण-पोषण के लिए संचालित गौशालाओं में वर्तमान समय में भूसे की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र ने गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी जनपद के समस्त कृषक बंधुओं, समाजसेवियों, स्वयंसेवी संस्थाओं तथा आम नागरिकों से अपील किया कि वे अधिक से अधिक मात्रा में भूसा दान कर गौशालाओं में संरक्षित निराश्रित गोवंश के लिए सहयोग प्रदान करें।
    जिलाधिकारी ने कहा कि पशुओं के लिए पर्याप्त चारा उपलब्ध कराना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। जनपद के किसान भाई यदि अपनी फसल से प्राप्त भूसे का कुछ भाग गौशालाओं के लिए दान करते हैं तो इससे निराश्रित पशुओं के संरक्षण में बड़ी सहायता मिलेगी। उन्होंने उपजिलाधिकारी, तहसीलदार, खंड विकास अधिकारी सहित सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि भूसा संग्रहण के लिए समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए तथा प्राप्त भूसे को गौशालाओं तक शीघ्र पहुंचाया जाय। जनपद के सभी नागरिकों से अपील है कि वे इस पुनीत कार्य में बढ़-चढ़कर भाग लें और अधिक से अधिक भूसा दान कर गौसेवा में अपना योगदान दें।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA