Tag: Jaunpur News: DM and SSP hold a meeting with subordinates regarding festivals

  • Jaunpur News : त्योहारों को लेकर डीएम व एसएसपी ने मातहतों संग की बैठक

    Jaunpur News : त्योहारों को लेकर डीएम व एसएसपी ने मातहतों संग की बैठक

    Jaunpur News : त्योहारों को लेकर डीएम व एसएसपी ने मातहतों संग की बैठक

    जौनपुर। जिलाधिकारी मनीष वर्मा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय साहनी ने आगामी त्योहारों के दृष्टिगत उपजिलाधिकारी एवं क्षेत्राधिकारियों के साथ बैठक की जहां जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि दुर्गा पूजा के दौरान सार्वजनिक मार्ग अवरुद्ध नहीं किये जायेंगे। उन्होंने विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि पंडालों में विद्युत सुरक्षा के सभी उपाय सुनिश्चित किये जायं। जहां आवश्यक हो, ट्रांसफार्मर एवं जर्जर तार बदल दिये जायं। अधीक्षण अभियंता पीडब्ल्यूडी को निर्देशित किया कि शहर की सभी सड़कों का सर्वे करा लें और कहीं गड्ढा हो तो तत्काल भरवाना सुनिश्चित करें। उपजिलाधिकारी एवं क्षेत्राधिकारी अपने क्षेत्र के धर्मगुरुओं के साथ बैठक अनिवार्य रूप से कर लें। साथ ही निर्देशित किया कि अपने तहसीलों में ही रात्रि विश्राम करना सुनिश्चित करें।

    आईजीआरएस के प्रकरणों को सर्वाेच्च प्राथमिकता पर निस्तारित करने के निर्देश देते हुये उन्होंने मादक पदार्थों के बिक्री के विरुद्ध अभियान चलाये जाने का निर्देश दिया। साथ ही कहा कि अवैध स्टैंड पर प्रभावी कार्यवाही की जाय। पुलिस अधीक्षक ने निर्देश दिया कि पुलिस विभाग द्वारा सभी प्रकार की तैयारी पूर्ण कर ली जाय। एंटी रोमियो स्क्वायड एक्टिव रहे। महिलाओं पर होने वाले दुर्घटनाओं के सम्बन्ध में तुरंत अवगत कराया जाय। ग्रामीण चौकीदारों को एक्टिव कर उनसे सूचनाएं ली जाय। पेट्रोलिंग बढ़ाई जाय। जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी भू-राजस्व रजनीश राय को निर्देशित किया कि अभियान चलाकर नगरीय क्षेत्रों में साफ-सफाई एवं जिला पंचायत राज अधिकारी संतोष कुमार ग्रामीण क्षेत्रों में सफाई करवाना सुनिश्चित करें। अपर जिलाधिकारी वित्त राजस्व राम प्रकाश को निर्देशित किया कि दोहरे की बिक्री पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जाय।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

    Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

    पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।