Tag: Jaunpur News: DM and SP took stock of the security of the strong room.

  • Jaunpur News : डीएम व एसपी ने स्ट्रांग रूम की सुरक्षा का लिया जायजा

    Jaunpur News : डीएम व एसपी ने स्ट्रांग रूम की सुरक्षा का लिया जायजा

    Jaunpur News : डीएम व एसपी ने स्ट्रांग रूम की सुरक्षा का लिया जायजा

    विरेन्द्र यादव
    सरायख्वाजा, जौनपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी रविन्द्र मांदड़ ने पुलिस अधीक्षक डॉ0 अजयपाल शर्मा के साथ पूर्वांचल यूनिवर्सिटी के मूल्यांकन भवन में बने स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था और मतगणना की तैयारियों के सम्बंध में जानकारी प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने 4 जून को होने वाली मतगणना की तैयारियों की समीक्षा कर संबंधित अधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। मतगणना स्थल पर प्रकाश व्यवस्था, पीने का पानी, वाहन पार्किंग, सीसीटीवी, मीडिया गैलरी, माइक व्यवस्था, इंटरनेट सुविधा सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
    इसी क्रम में जिला निर्वाचन अधिकारी ने एक्सईएन विद्युत को निर्देशित किया कि मतगणना के दिन निर्बाध रूप से विद्युत आपूर्ति रहे और इसकी वैकल्पिक व्यवस्था भी कर ली जाए। अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद जौनपुर पवन कुमार को निर्देशित किया कि मोबाइल टॉयलेट, पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था रहे। साथ ही सीएमओ को निर्देशित किया कि एंबुलेंस की व्यवस्था रहे इसके साथ ही मेडिकल बूथ बनाया जाए जिसमें चिकित्सक उपलब्ध रहे। बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ0 गोरखनाथ पटेल को फ्लेक्सी और बैनर की व्यवस्था करने के निर्देश जिला निर्वाचन अधिकारी के द्वारा दिए गए। मतगणना से सम्बंधित सभी प्रकार की तैयारी 31 मई तक पूर्ण कर ली जाय, ताकि 4 जून को मतगणना के दिन किसी भी प्रकार की समस्या न हो।
    इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी साईं तेजा सीलम, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट इशिता किशोर, उप जिला निर्वाचन अधिकारी राम अक्षयवर चौहान, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शैलेंद्र सिंह, मुख्य राजस्व अधिकारी गणेश प्रसाद सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ0 गोरखनाथ पटेल, जिला सूचना अधिकारी मनोकामना राय सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA