Tag: Jaunpur News: DM and SP released drug de-addiction poster

  • Jaunpur News : डीएम व एसपी ने नशा मुक्ति पोस्टर का किया विमोचन

    Jaunpur News : डीएम व एसपी ने नशा मुक्ति पोस्टर का किया विमोचन

    Jaunpur News : डीएम व एसपी ने नशा मुक्ति पोस्टर का किया विमोचन

    जौनपुर। विश्व तम्बाकू निषेध पर भारत विकास परिषद द्वारा नशा मुक्ति जागरूकता पोस्टर का विमोचन बुधवार को जिलाधिकारी मनीष वर्मा एंव पुलिस अधीक्षक अजय साहनी ने संयुक्त रूप से कलेक्ट्रेट सभागार में किया। इस मौके पर जिलाधिकारी ने कहा कि संस्था द्वारा नशामुक्ति का अभियान लगातार एक हफ्ते से चलाया जा रहा है जो बहुत ही सराहनीय है।

    इसके लिए सभी को जागरूक होने की आवश्यकता है। वहीं पुलिस अधीक्षक अजय साहनी ने कहा कि दोहरा, गुटखा, पान मसाला के सेवन से मुख कैंसर की संभावना बहुत हद तक बढ़ जाती है। इसके सेवन से सभी को बचना चाहिए। नशा मुक्ति प्रकल्प प्रमुख एवं मुख व दन्त रोग विशेषज्ञ डा. गौरव प्रकाश मौर्य ने बताया कि तम्बाकू एवं ध्रूमपान का सेवन करना बहुत नुकसानदायक है। इससे बचें और दूसरों को भी इससे दूर रहने के लिए प्रेरित करें। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष विक्रम गुप्त, संस्थाध्यक्ष नीरज श्रीवास्तव, महामंत्री दिलीप जायसवाल, अतुल जायसवाल, अवधेश गिरि, शरद साहू, शिवकुमार गुप्ता, सुजीत गुप्ता, डा. आशुतोष सिंह, संतोष अग्रहरि, अजय श्रीवास्तव, रमेश श्रीवास्तव सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Admission Open : नीलदीप एकेडमी की तरफ से सभी अभिभावकों को चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं

    RK Hospital And Blood Component Center

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

    Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

    Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

    पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat