Tag: JAUNPUR NEWS: DM and SP listened to public problems in Samadhan Diwas

  • JAUNPUR NEWS : समाधान दिवस में डीएम व एसपी ने सुनीं जनसमस्याएं

    JAUNPUR NEWS : समाधान दिवस में डीएम व एसपी ने सुनीं जनसमस्याएं

    JAUNPUR NEWS : समाधान दिवस में डीएम व एसपी ने सुनीं जनसमस्याएं

    तरूण चौबे
    सुजानगंज, जौनपुर। शासन की मंशानुरूप जिलाधिकारी अनुज झा और पुलिस अधीक्षक डॉ अजय पाल शर्मा ने थाना सुजानगंज में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया जहां जिलाधिकारी ने सभी कानूनगो और लेखपालों को अवैध कब्जा मुक्त कराने के निर्देश देते हुये कहा कि थाना दिवस पर आने वाली शिकायतों का निस्तारण संवेदनापूर्वक, गुणवत्तापूर्ण, शत—प्रतिशत एवं शीघ्र कराना सुनिश्चित करें।

    जिलाधिकारी ने ग्राम असरोपुर विकास खंड महाराजगंज में चकमार्ग संख्या 89 के 25 साल पुराने विवाद के निस्तारित कराए जाने पर राजस्व टीम एवं पुलिस टीम की प्रशंसा करते हुए पुराने विवादों का जल्द से जल्द निस्तारण कराने का निर्देश दिया। साथ ही कहा कि पुलिस एवं राजस्व विभाग द्वारा संयुक्त टीम बना कर शिकायतों का जल्द से जल्द निस्तारण किया जाय।
    इसी क्रम में जिलाधिकारी ने थाना समाधान दिवस रजिस्टर का अवलोकन किया जहां जिसमें उन्होंने पाया कि टीम के द्वारा प्राप्त शिकायतों का सही प्रकार से निस्तारण किया जा रहा है।

    इस पर उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में किसी भी गरीब, असहाय व्यक्ति के पट्टे तथा सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा न होने दें और अवैध रूप से कब्जा करने वाले एवं प्रताड़ित करने वाले भू—माफियाओं के खिलाफ एंटी भूमाफिया एक्ट के अन्तर्गत एफआईआर दर्ज करते हुए सख्त कार्यवाही करें। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी बदलापुर एवं राजस्व विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्तित रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला