Tag: Jaunpur News: DM and SP inspected the district jail.

  • Jaunpur News: डीएम—एसपी ने जिला कारागार का किया निरीक्षण

    Jaunpur News: डीएम—एसपी ने जिला कारागार का किया निरीक्षण

    • डीएम—एसपी ने जिला कारागार का किया निरीक्षण

    तेजस टूडे ब्यूरो
    जौनपुर। जिलाधिकारी डा. दिनेश चन्द्र और पुलिस अधीक्षक डा. कौस्तुभ ने संयुक्त रूप से जिला कारागार का निरीक्षण किया। इस दौरान बैरकों की सघन तलाशी ली गयी लेकिन कुछ भी आपत्तिजनक नहीं मिला। पाकशाला के निरीक्षण के दौरान बन्दियों को दिये जाने वाले खाने की गुणवत्ता तथा जेल अस्पताल में जाकर बन्दियों के स्वास्थ्य के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की गयी। प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 प्रभात कुमार को निर्देशित किया गया कि नियमित रूप से बन्दियों के स्वास्थ्य की जांच की जाय। इस दौरान अधिकारियों ने बन्दियों से संवाद करते हुए उनके समस्याओं के सम्बन्ध में भी जानकारी प्राप्त किया। इस अवसर पर जेल अधिकारी, कर्मचारीगण सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA