Tag: Jaunpur News: Babasaheb’s Birth Anniversary Celebrated with a Fair

  • Jaunpur News: मेले का आयोजन करके मनायी गयी बाबा साहब की जयन्ती

    Jaunpur News: मेले का आयोजन करके मनायी गयी बाबा साहब की जयन्ती

    • मेले का आयोजन करके मनायी गयी बाबा साहब की जयन्ती

    तेजस टूडे सं.
    विनोद कुमार
    चन्दवक, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के बगही ग्राम में भारत रत्न बाबा साहब की 135वी जयंती पर मेले का आयोजन हुआ। इसके पहले लगभग 20 किलोमीटर की भव्य रैली निकालकर शिक्षा, समानता, सामाजिक न्याय और एकजुटता का संदेश दिया गया। रैली का शुभारंभ अंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण व 5 किलो का केक काटकर किया गया। इस दौरान ब्रम्ह बाबा, लोहराखोर, कसीली, तरवां मोड, कर्रा कालेज, खुज्जी व मारिकपुर से होते हुए अंबेडकर पार्क पहुंचकर रैली भव्य मेले में तब्दील हो गई। क्षेत्र के विभिन्न गांवों से पहुंचे लोगों ने मेले का जमकर लुफ्त उठाया। आयोजक जयकेश भास्कर सचिव, प्रिंस सहगल कोषाध्यक्ष, प्रवेश कुमार प्रभारी आदि ने मेले में आये लोगों का आभार प्रकट किया। इस अवसर पर रामजतन मास्टर, रमजनम यादव, मिठाई लाल भास्कर, सर्वेश चंद, अमरनाथ कौशिक, अवनीश गौतम, उमेश, अजय कुमार, विक्की, राजू, इंद्रेश, रितेश रावण समेत तमाम लोग मौजूद रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA