Tag: Jaunpur News: Awareness program organized on National Voters’ Day

  • Jaunpur News: राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर जागरुकता कार्यक्रम आयोजित

    Jaunpur News: राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर जागरुकता कार्यक्रम आयोजित

    • राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर जागरुकता कार्यक्रम आयोजित

    • फरीदुल हक मेमोरियल पीजी कालेज में हुआ आयोजन

    तेजस टूडे सं.
    चन्दन अग्रहरि
    शाहगंज, जौनपुर। राष्ट्रीय मतदाता जागरुकता दिवस पर फरीदुल हक मेमोरियल पीजी कालेज में रविवार को जागरुकता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम में मौजूद लोगों को मतदान हेतु शपथ दिलाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि तहसीलदार आशीष कुमार सिंह रहें। अध्यक्षता प्राचार्य डा तबरेज आलम ने किया। वहीं संचालन रियाज अहमद ने और आभार प्रदर्शन प्रधानाचार्य मो शाहिद नईम किया।

    इस मौके पर तहसीलदार आशीष सिंह ने कहा कि लोकतंत्र में सबसे बड़ा हथियार मतदान हैं। मतदाता अपने अधिकार का उचित प्रयोग कर राष्ट्र निर्माण में अहम योगदान कर सकता हैं। अपने अगल बगल के पड़ोसी देशों बांग्लादेशी, नेपाल, पाकिस्तान, अफगानिस्तान आदि का उदाहरण देते हुए लोकतंत्र के महात्म्य कों परिभाषित किया। कोई भी मतदाता जो 18 वर्ष का होने वाला है, तत्काल पंजीकरण करा लें। छात्रों का आह्वान करते हुए कहा कि बीएलओ के माध्यम अथवा आनलाइन भी मतदाता बना जा सकता है।

    कार्यक्रम के दौरान मतदान की शपथ तहसीलदार ने दिलाया। शपथ के बाद राष्ट्रीय मतदाता दिवस से संबंधित विभिन्न कार्यक्रम हुए। प्राचार्य डा. तबरेज आलम ने कहा कि आज के युवाओं को देश के सर्वांगीण विकास में अगर योगदान देना है तो उनको एक अच्छी सरकार का चयन अपने मत से करना है। वर्तमान में अगर लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत करना है तो सभी अपने मत का शत—प्रतिशत योगदान करें तभी जाकर एक मजबूत लोकतंत्र का निर्माण होगा।

    इस अवसर पर डा. इमरान अहमद, ओम प्रकाश चौरसिया, डा अनामिका मिश्रा, डा शिव प्रसाद यादव, शाहबाज़ आलम, डा अमित गुप्ता, डा. राकेश सिंह सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA