Tag: JAUNPUR NEWS: Argupur-Katar road will be made seven meters wide

  • JAUNPUR NEWS : सात मीटर चौड़ा बनेगा अरगूपुर-कटार मार्ग

    JAUNPUR NEWS : सात मीटर चौड़ा बनेगा अरगूपुर-कटार मार्ग

    JAUNPUR NEWS : सात मीटर चौड़ा बनेगा अरगूपुर-कटार मार्ग

    शासन से 16.64 करोड़ धनराशि हुई स्वीकृत
    चन्दन अग्रहरि
    शाहगंज, जौनपुर। बहुप्रतीक्षित अरगूपुर-कटार मार्ग के चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण के लिए शासन से धनराशि स्वीकृत हो चुकी है। विधायक रमेश सिंह के प्रयास से सात किलोमीटर लंबे इस मार्ग के निर्माण के लिए 16 करोड़ 64 लाख रुपए स्वीकृत हुए हैं।उक्त मार्ग शाहगंज बड़ौना गांव के पास सुल्तानपुर मार्ग से चिरैयामोड़ होते हुए शाहगंज आजमगढ़ मार्ग स्थित कटार को जोड़ता है। मार्ग पर शाहगंज की सभी महत्वपूर्ण औद्योगिक इकाइयों की स्थापना हुई है। यह मार्ग सुल्तानपुर की तरफ आजमगढ़ जाने वालों के लिए बाईपास का भी काम करता है जिससे कम से कम 5 किमी दूरी घट जाती है। बीते कई वर्षों से जनप्रतिनिधियों की घोर उदासीनता के चलते उक्त मार्ग एकदम जर्जर अवस्था मे पहुंच चुका है। नगर के व्यवसायी तथा क्षेत्रीयजन इस मार्ग के नव निर्माण कराए जाने की मांग दशकों से कर रहे थे। विधायक रमेश सिंह ने इसके लिए शासन में गंभीरता पूर्वक प्रयास किया और इसके निर्माण के लिए आवश्यक धनराशि स्वीकृत कराई। उक्त सड़क के नवनिर्माण से सुल्तानपुर, आजमगढ़ के यात्रियों सहित क्षेत्रीयजनों को आवागमन में सहूलियत मिलने के साथ ही उद्योगों को फलने-फूलने में भी मदद मिलेगी। विधायक श्री सिंह ने बताया कि अरगूपुर-कटार मार्ग शाहगंज के आर्थिक विकास की रीढ़ माना जाता है। इसके नवनिर्माण से आम जनमानस के साथ ही स्थापित औद्योगिक इकाइयों को भी लाभ मिलेगा। शाहगंज के आर्थिक विकास को गति मिलेगी। इस वित्तीय वर्ष में जनपद की यह पहली सड़क है जिसके लिए शासन ने धन स्वीकृत किया है।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    सूर्य प्रकाश सिंह 'मुन्ना' की तरफ से समस्त जनपदवासियों को नवरात्रि, दशहरा, दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA