Tag: Irregularities prevalent in Basic Education Finance Accountant Office

  • बेसिक शिक्षा वित्त लेखाधिकारी कार्यालय में अनियमितताओं का बोलबाला, दो शिक्षक निलम्बित

    बेसिक शिक्षा वित्त लेखाधिकारी कार्यालय में अनियमितताओं का बोलबाला, दो शिक्षक निलम्बित

    बेसिक शिक्षा वित्त लेखाधिकारी कार्यालय में अनियमितताओं का बोलबाला, दो शिक्षक निलम्बित

    तेजस टूडे ब्यूरो
    राघवेन्द्र पाण्डेय
    अमेठी। जनपद के बेसिक शिक्षा वित्त लेखाधिकारी कार्यालय में वित्तीय अनियमितताओं का मामला सामने आया है। प्रारंभिक जांच के बाद दो शिक्षकों को निलंबित कर दिया गया है जबकि अन्य आरोपों की जांच अभी जारी है। शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अब्दुल रशीद ने इस घोटाले की उच्च स्तरीय जांच की मांग करते हुए महानिदेशक सहित अन्य अधिकारियों को पत्र भेजा था। इसके बाद डीएम अमेठी के नेतृत्व में तीन अधिकारियों की जांच समिति गठित की गई। सूत्रों के अनुसार जांच में पूर्व वित्त लेखा अधिकारी की भूमिका भी सवालों के घेरे में है। लगभग 9 करोड़ रुपये के कथित वित्तीय अनियमितताओं के इस मामले में शिक्षकों के एरियर और वेतन भुगतान से जुड़े संदिग्ध लेन-देन की बात सामने आई है। जानकारी के अनुसार आरोपी शिक्षकों के खातों में लगभग 2.5 करोड़ रुपये के लेन-देन के प्रमाण मिले हैं जिसके आधार पर कार्रवाई की गई है।

    ——इनसेट——
    विभागीय निर्णय पर मिली-जुली प्रतिक्रिया
    शिक्षक संघ के कुछ सदस्यों ने कार्रवाई को सही ठहराया जबकि कुछ पदाधिकारियों ने पूरी जांच प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सवाल उठाए। संघ के जिलाध्यक्ष ने निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए कहा कि सभी तथ्यों को सार्वजनिक किया जाना चाहिए, ताकि कोई निर्दोष दंडित न हो और असली दोषी बच न सके। वहीं शिक्षा विभाग के कुछ अधिकारियों का कहना है कि मामले की विस्तृत जांच जारी है और यदि आगे किसी भी स्तर पर कोई अनियमितता पाई जाती है तो अन्य दोषियों पर भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। निगाहें इस पर टिकी हैं कि क्या यह मामला पूरी तरह उजागर होगा या फिर कुछ नाम जांच के दायरे से बाहर रह जायेंगे?

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA