आईपीएस आयुष श्रीवास्तव ने अस्थायी पुलिस बूथ का किया उद्घाटन
तेजस टूडे ब्यूरो
अजय पाण्डेय
जौनपुर। पुलिस अधीक्षक डा. कौस्तुभ के निर्देशन में यातायात पुलिस के लिए गर्मी व धूप/हीट वेब के बचाव हेतु अस्थाई पुलिस बूथ/कनात टेन्ट को शहर के जेसीज चौराहे लगाया गया जहां शीतल पेय के लिये घड़े व पानी की भी व्यवस्था की गयी है। अस्थायी पुलिस बूथ/कनात टेन्ट का उद्घाटन अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष श्रीवास्तव ने किया।इस अवसर पर प्रभारी यातायात सुशील मिश्रा सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी व गणमान्य उपस्थित रहे।
बता दें कि जौनपुर शहर के प्रमुख चौराहों/तिराहों पर यातायात व्यवस्था ड्यूटी में लगे अधिकारी/कर्मचारीगण हेतु गर्मी/हीट वेब से बचाव के लिये शहर के निम्नलिखित 10 प्रमुख चौराहों/तिराहों का चिन्हिकरण किया गया है जहां अस्थायी कनात टेन्ट लगानें तथा वहां पर शीतल पेय के लिये सुराही (स्टैन्ड व मग सहित) की व्यवस्था करायी जायेगी। जेसीज चौराहे पर अस्थाई पुलिस बूथ/ कनात टेन्ट को लगाया गया है। शेष 9 चौराहों पर भी इनको लगाये जाने का कार्य जल्द ही पूर्ण कर लिया जायेगा।
कनात टेन्ट लगने वाले शेष स्थानों में पचहटियां तिराहा, वाजिदपुर तिराहा, पालिटेक्निक चौराहा, शाहगंज पड़ाव, मछलीशहर पड़ाव, बदलापुर पड़ाव, कोतवाली तिराहा, सद्भभावना तिराहा एवं अटाला तिराहा हैं।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।