Tag: IPL debt and young man became criminal on the insistence of Mashuka

  • आईपीएल का कर्ज और माशूका की जिद पर युवक बना अपराधी

    आईपीएल का कर्ज और माशूका की जिद पर युवक बना अपराधी

    आईपीएल का कर्ज और माशूका की जिद पर युवक बना अपराधी

    अंकित सक्सेना
    बदायूँ। आईपीएल का कर्ज और माशूका के शौक की जिद के आगे एक युवक अपराधी बन बैठा। कर्ज के बढ़ते दबाव के देखकर युवक ने एसबीआई बैंक की कृषि विकास शाखा की शाखा के अंदर से एक बैंक खाताधारक के 81 हजार रुपये उड़ा लिये थे। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी थी। नतीजन पुलिस ने युवक को पकड़कर घटना का खुलासा कर दिया।

    सिविल लाइंस इंस्पेक्टर आरके तिवारी ने बताया कि गुरुवार को उझानी क्षेत्र के गांव गुराई के किसान देवेंद्र सिंह अपनी केसीसी के रुपये जमा करने के लिए शहर के गांधी रोड स्थित एसबीआई बैंक की कृषि विकास शाखा आए थे। उन्होंने रुपये गिनकर मेज पर रख दिये थे। इस बीच एक युवक मेज पर रखे 81 हजार रुपये लेकर भाग निकला था। पुलिस ने बैंक और इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली थी। पुलिस ने शनिवार को रोडवेज बस स्टैंड के पास एक युवक को घटना में संलिप्ता के आधार पर हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम मूल रूप से बिसौली कोतवाली क्षेत्र के गांव गदरपुर और वर्तमान में शहर कोतवाली क्षेत्र के मुहल्ला सोथा निवासी अबान खान पुत्र अफजल खान बताया।

    वह सोथा मोहल्ले के खातिमा के यहां किराये पर रहता था। उसने बताया कि पिछले कुछ दिनों से चल रहे आइपीएल मैच के सट्टे में काफी रुपये हार गया था। जिसके चलते उस पर कर्जा हो गया था। इसके चलते उसने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने युवक के 73 हजार की नगदी बरामद की है। लिखा पढ़त के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
    शॉपिंग पर अड़ी थी माशूका
    पुलिस की पूछताछ में अबान ने यह भी बताया है कि वह एक लड़की से इश्क था। उसकी प्रेमिका को शॉपिंग के साथ ही कुछ रुपयों की जरूरत थी, लेकिन सट्टा में रुपये गंवाने के बाद उसकी माली हालात हो गयी थी। इस वजह से उसने घटना को अंजाम देने की साजिश रची। वह दो दिनों से बैंक में पहुंचकर लोगों की रेकी कर रहा था।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Admission Open : नीलदीप एकेडमी की तरफ से सभी अभिभावकों को चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं

    RK Hospital And Blood Component Center

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

    Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

    Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

    पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat