Tag: iPhone recovered

  • दो असलहे तस्कर गिरफ्तार, पिस्टल, कारतूस, 6.80 लाख रूपये लक्जरी कार, आईफोन बरामद

    दो असलहे तस्कर गिरफ्तार, पिस्टल, कारतूस, 6.80 लाख रूपये लक्जरी कार, आईफोन बरामद

    दो असलहे तस्कर गिरफ्तार, पिस्टल, कारतूस, 6.80 लाख रूपये लक्जरी कार, आईफोन बरामद

    विवेक राय
    चौबेपुर, वाराणसी। स्थानीय थाना क्षेत्र के कैथी ओवरब्रिज के समीप मंगलवार प्रातः 11 बजे शिवपुर से असलहे देखकर गाजीपुर लौटते समय दो असलहे तस्कर को चौबेपुर पुलिस ने एक पिस्टल, 30 बोर के 6 कारतूस व छः लाख अस्सी हज़ार रुपए नकद, दो आईफोन व एक लक्जरी कार के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त रामकिंकर सिंह 50 वर्ष पुत्र सत्य प्रकाश सिंह निवासी देवचंदपुर थाना सैदपुर कोतवाली गाजीपुर व प्रदीप सिंह 40 वर्ष पुत्र महेश सिंह निवासी ग्राम डिहवां थाना भुड़कुड़ा गाजीपुर के निवासी हैं।

    ये दोनों लोग असलहो की तस्करी का काम करते हैं। ये दोनों तस्कर मंगलवार को शिवपुर थाने के कुछ दुरी पर एक सिमेट चद्दर फैक्ट्री के पास संजय यादव नाम के युवक जिसका पता अभी अज्ञात है। वह असलहे उससे खरीदकर गांव के युवाओं को बेचने का काम करते हैं। वहीं पकड़े गए दोनों अभियुक्त असलहा खरीदने के लिए रुपये लेकर खरीदारी करने गए थे परन्तु असलहा पसंद न आने के कारण अपना असलहा, कारतूस व रूपये लेकर गाजीपुर कार से घर लौट रहे थे कि सूचना पर कैथी चौकी प्रभारी काशीनाथ उपाध्याय, उपनिरीक्षक अंकित राय मय हमराहियों संग पहुंचकर गिरफ्तार कर लिया गया। प्रभारी निरीक्षक ने यह भी बताया कि उनकी अपराधिक हिस्ट्री की जांच की जा रही है। दोनों तस्कर को पुलिस ने नया हिरासत में भेज दिया।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला