Tag: inviting the accident

  • निर्माण के कुछ ही दिन बाद टूटी सीवर लाइन की पुलिया, दे रही हादसे को न्योता

    निर्माण के कुछ ही दिन बाद टूटी सीवर लाइन की पुलिया, दे रही हादसे को न्योता

    निर्माण के कुछ ही दिन बाद टूटी सीवर लाइन की पुलिया, दे रही हादसे को न्योता

    अनिल कश्यप
    हापुड़। सरकार प्रदेश में गड्ढा मुक्त सड़कों का दावा कर रही है। हर महीने लाखों रुपए सड़कों की मरम्मत में खर्च किया जाता है लेकिन फिर भी सड़कों की हालत सुधारने का नाम नही ले रही है। वहीं कुछ ही दिन पूर्व तहसील चौपले के पास बनी सीवर लाइन की पुलिया टूट चुकी है, टूटी पुलिया में गहरे गड्ढे से राह चलने वालों के लिए खतरा बना हुआ है लेकिन प्रशासन की नजर इन जानलेवा गड्डढों की ओर नहीं जा पा रही है। हालांकि इस गड्ढे की वजह से कोई अनहोनी न हो, इसके लिए वहां उपस्थित ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने बेरिगेटिंग कर रखी है, ताकि वहां से गुजरने वाले वाहन व राहगीर उस जगह को छोड़कर दूसरी जगह से निकल सकें और हादसा होने से बच सकें।

    बता दें कि हापुड़ के बुलंदशहर रोड पर सीवर लाइन का कार्य चल रहा था जिसको लेकर सड़क पर आने जाने वाले वाहनों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। वहीं सीवर लाइन का काम लगभग समाप्त हो गया और उसके बाद सीवर लाइन के ऊपर से सड़क का निर्माण करा दिया गया लेकिन सड़क का निर्माण तो हो गया, सड़क निर्माण में जो मटेरियल का उपयोग किया गया वह बिल्कुल घटिया किस्म का किया गया जिसका जीता जागता उदाहरण सीवर लाइन के ऊपर बनी पुलिया दे रही है। बता दें कि सीवर लाइन के ऊपर बनी पुलिया बनने के कुछ ही दिनों बाद टूट गई। पुलिया में इस्तेमाल किया गया सारा मटेरियल टूटकर सीवर लाइन में गिर गया और सीवर लाइन के ऊपर एक बड़ा हाल बन गया जो अब हादसे को न्योता दे रहा है लेकिन प्रशासन की इस पर नजर नहीं पड़ रही है। वहीं आस-पास के लोगों ने बताया कि यह पुलिया काफी समय से टूटी हुई है जिसमें रात्रि के समय हादसा होने का भी खतरा बना रहता है। हालांकि यातायात पुलिसकर्मियों ने हादसे को रोकने के लिए यहां पर बेरिगेटिंग भी किया हुआ है, ताकि आने जाने वाले लोग इस टूटी पुलिया के पास से न गुजर सके और हादसे से बच सके।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    RK Hospital And Blood Component Center

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

    Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

    Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

    पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat