अनिमियतता की शिकायत पर टीम गठित कर हुई जांच
राज्य व 15वें वित्त से कराये गये कार्यों में अनिमियतता की डीएम से हुई थी शिकायत
तेजस टूडे ब्यूरो
प्रमोद गोस्वामी
धनघटा, संत कबीर नगर। हैसर ब्लॉक के बैजनाथपुर निवासी एक व्यक्ति ने जिलाधिकारी से गांव में कराए गए विकास कार्यों में अनियमितता बरतने का आरोप लगाते हुए 4 बिंदुओं पर प्रार्थना पत्र देकर जांच की मांग किया था।
बाद में दो बिंदुओं को शपथ पत्र देकर वापस ले लिया। दो बिंदुओं की जांच जिलाधिकारी के निर्देश पर एडीओ पंचायत की टीम ने सोमवार को किया। मालूम हो कि बैजनाथपुर निवासी रणविजय सिंह ने जिलाधिकारी को दिए गए प्रार्थना पत्र में लिखा था कि ग्राम पंचायत अधिकारी व जेई की मिलीभगत से शासन द्वारा भेजे गये 15वां वित्त व राज्य के धन की भारी अनियमितता की गई है। इसमें बिना कार्य कराये भुगतान ले लिया गया है। 4 बिंदुओं में पहला बिन्दु हैण्डपम्प रिबोर के नाम पर 35000 मुन्ना सिंह के घर के सामने ह्यूम पाइप नाली निर्माण में 146000 खर्च किया गया लेकिन उस नाली को पूर्व प्रधान सुभाष यादव द्वारा बनवाया गया था। इसी तरह से तीसरी बिंदु में हरिहर सिंह के कुआं की मरम्मत व ढक्कन निर्माण में 20000 खर्च किया गया। चौथे बिंदु में बेसिक प्राथमिक पाठशाला में बालक—बालिका शौचालय के निर्माण कार्य में 3,84,000 खर्च किया गया लेकिन यह गुणवत्ताविहीन तरीके से बनाया गया। इसमें बिंदु एक व तीन को शपथ पत्र देकर वापस ले लिया। बिंदु 2 मुन्ना सिंह के घर के सामने ह्यूम पाइप नाली निर्माण व प्राथमिक पाठशाला में शौचालय निर्माण की जांच की गई जिसमें सारे कार्य को फाइल के मिलान हवाला देकर चलते बने। प्रधान द्वारा नाप से ज्यादा नाली का निर्माण कराया गया है जबकि भुगतान कम नाप का किया गया है। शेष वैसे है, छोड़ दिया गया है और उसकी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजने की बात कही है। जांच के दौरान एडीओ पंचायत गजानन पाल, हेमंत मिश्रा, जितेन्द्र बहादुर सिंह, एडीओ आईएसबी के अलावा शिकायतकर्ता रणविजय सिंह, ग्राम प्रधान के अलावा ग्रामीण मौजूद रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।









