Tag: Intimate relationships with children make teaching interesting: Aparna

  • बच्चों के साथ आत्मीय सम्बन्ध शिक्षण को रूचिकर बनाते हैंः अपर्णा

    बच्चों के साथ आत्मीय सम्बन्ध शिक्षण को रूचिकर बनाते हैंः अपर्णा

    बच्चों के साथ आत्मीय सम्बन्ध शिक्षण को रूचिकर बनाते हैंः अपर्णा

    रूपा गोयल
    बांदा। संत तुलसी पब्लिक स्कूल में चल रही 4 दिवसीय कार्यशाला, प्रशिक्षण में प्रधानाचार्य अपर्णा पांडेय ने बताया कि हमारी शिक्षण विधि व छात्र-छात्राओं के साथ स्थापित आत्मीय सम्बन्ध हमारे शिक्षण कार्य को रूचिकर व उपयोगी बनाते हैं। उपरोक्त बातें संत तुलसी पब्लिक स्कूल में चल रहे शिक्षक प्रशिक्षण में दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या अपर्णा पाण्डेय ने शिक्षकों को सम्बोधित करते हुए व्यक्त किया। तत्पश्चात श्रीमती पाण्डेय ने कक्षा प्रबन्धन के सम्बन्ध में सरल व व्यावहारिक उपाय बताया। तत्पश्चात दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल के प्रोग्राम डायरेक्टर मनोज सिंह ने कक्षा शिक्षण को सुगम व रूचिकर बनाने हेतु विभिन्न उदाहरणों के माध्यम से स्पष्ट किया। कार्यशाला में उपस्थित 73 शिक्षक- शिक्षिकाओं ने सक्रिय सहभागिता करते हुए अपने संदेह को स्पष्ट किया एवं रिसोर्स परसन द्वारा पूछे गये प्रश्नों के सकारात्मक उत्तर दिए। कार्यक्रम में कार्यकारी प्रबन्धक डा. मनीष गुप्ता व विद्यालय के डायरेक्टर जगनायक यादव ने आये अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA