Tag: Interstate smuggler arrested

  • अन्तर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार, करोड़ों की मारफीन बरामद

    अन्तर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार, करोड़ों की मारफीन बरामद

    अन्तर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार, करोड़ों की मारफीन बरामद

    गोविन्द वर्मा
    बाराबंकी। अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी डॉ0 अखिलेश नरायण सिंह के निर्देशन में सर्विलांस व थाना लोनीकटरा की संयुक्त पुलिस टीम को डिजिटल डेटा व मैनुअल इंटेलीजेंस के आधार पर महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई। पुलिस टीम द्वारा अन्तर्राज्यीय शातिर मादक पदार्थ तस्कर शनि वर्मा उर्फ रोहित पुत्र संजय वर्मा निवासी खुरदही बाजार माड़रमऊ जनपद लखनऊ, अशोक पुत्र रामकिशोर निवासी पनिहल थाना जैदपुर व महेन्द्र सिंह उर्फ विक्कू पुत्र महादेव निवासी दहिला थाना लोनीकटरा को मंगलपुर रेलवे क्रासिंग से धर दबोचा गया। तस्करों के कब्जे से करीब 24 करोड़ रुपए की 23.490 किलोग्राम नाजायज मारफीन बरामद की गई। दो अभियुक्त मौके से फरार होने में कामयाब रहे हैं। घटना का खुलासा करते हुए पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि अभियुक्तों का अवैध मादक पदार्थों की तस्करी का एक संगठित गिरोह है। गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा अन्य अभियुक्तों के साथ बाराबंकी, लखनऊ, व आस पास के जनपदों के साथ अन्य प्रान्तों में भी अवैध मादक पदार्थ की तस्करी बरामद दोनों गाड़ियों के माध्यम से बड़े पैमाने पर की जा रही थी। जांच से पता चला कि फरार अभियुक्त हाजी सहबाज द्वारा पब्लिक में दयनीय छवि दिखाने हेतु अपने घर के अगले भाग को कच्चा व टूटा-फूटा रखा गया है किन्तु अन्दर से उसका घर बहुत बड़ा व आधुनिक सुख सुविधाओं से युक्त है। फरार अभियुक्त हाजी सहबाज, ओसामा व गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा क्रूड माल, केमिकल का क्रय व फाइन मारफीन का प्रोडक्शन एवं विक्रय कहां किया जाता था इसकी भी जांच की जा रही है। वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा प्रयास किया जा रहा है। अभियुक्तों के मोबाइल तथा पूछताछ से कई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई है जिसमें राष्ट्रीय स्तर पर लोगों की संलिप्ता की भी जांच की जा रही है। अभियुक्त के आपराधिक इतिहास के बारे में जानकारी प्राप्त की जा रही है

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला