
मौके पर ही राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी मे तलाशी ली गई तो वाहन में 6 कुन्तल 19.25 कि0ग्रा0 अवैध गांजा पाया गया। वाहन चालक शैलेन्द्र उर्फ मिन्टू राय पुत्र रामबदन राय निवासी कुरूंगा थाना दोहरीघाट जनपद मऊ को मौके से ही समय करीब रात्रि 12.15 बजे पुलिस हिरासत में लिया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना रौनापार पर धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर अग्रिम कार्यवाही प्रचलित है।





