Tag: International Yoga Day celebrated at Faridul Haque Memorial PG College

  • फरीदुल हक मेमोरियल पी.जी.कॉलेज में मनाया गया अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस

    फरीदुल हक मेमोरियल पी.जी.कॉलेज में मनाया गया अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस

    शाहगंज, जौनपुर। फरीदुल हक मेमोरियल पी.जी.कॉलेज तालीमबाद सबरहद शाहगंज जौनपुर में अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा रोजना व रोवर्स रेंजर्स के सवयं सेवक/स्वयं सेविकाओं के साथ साथ महाविद्यालय के अन्य छात्र/छात्राओं ने प्रतिभाग किया।

    कार्यक्रम योगाचार्य श्री रामचन्द्र मौर्य जी द्वारा संचालित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ तबरेज़ आलम ने की। कार्यक्रम में प्रतिभाग कर रहे छात्र/छात्राओं, प्राध्यापकों एवं अन्य उपस्थित जनों को सम्बोधित करते हुए प्राचार्य ने योग की सार्थकता को सारगर्भित ढंग से रेखांकित किया।

    प्राचार्य ने उपस्थित जनों से नियमित योग की अपील करते हुए कहा कि योग के नियमित अभ्यास से शरीर व मन निरोगित रहता है। किसी भी देश व समाज की विकास यात्रा में निरोगित मन और निरोगित शरीर मील के पत्थर की हैसियत रखता है।

    कार्यक्रम में मुख्य रूप से डाॅ निजामुद्दीन, रियाज़ अहमद, डाॅ अनामिका पांडेय, सूर्य प्रकाश यादव, डाॅ शिव प्रसाद यादव, प्रमोद रावत, शिव चरण प्रजापति, गीता देवी, सुनीता यादव, डाॅ संजय कुमार यादव, अखिलेश कुमार, परशुराम विश्वकर्मा, उस्मान अहमद तथा छात्र/छात्राओं ने योगाभ्यास में बड़े ही जोश के साथ प्रतिभाग किया।

    कार्यक्रम का शुभारम्भ योगाचार्य रामचंद्र मौर्य द्वारा योग वन्दना के साथ किया गया तत्पश्चात ग्रीवा चालन असकनद चालन, घुटना चालन, ताड़ासन, वृक्षासन, शशांक आसन, कपालभाति, नाड़ी शोधन आदि विभिन्न आसन करवाए साथ ही योग संकल्प दिलाया कि वे नियमित रूप योग करते रहेंगे। अन्त में वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी राष्ट्रीय सेवा योजना डाॅ0 अमित कुमार गुप्ता ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला