तारा महिला इण्टर कॉलेज में अन्तर्राष्ट्रीय माहवारी दिवस मना

अब्दुल शाहिद
बहराइच। तारा महिला इंटर कॉलेज में टाटा ट्रस्ट्स द्वारा अंतर्राष्ट्रीय माहवारी दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में कक्षा 6 से 8 तक की 48 छात्राओं ने भाग लिया। माहवारी दिवस पर प्रधानाचार्य अंजू उपाध्याय ने स्कूल की ओर से समर्थन दिया। टाटा ट्रस्ट्स की ज्योति कुमारी ने माहवारी स्वच्छता और स्वास्थ्य जागरूकता एवं वकालत के लिए कई गेमिफाइड गतिविधियों का आयोजन किया। जैसे रेड डॉट गतिविधियां, माता-पिता को पत्र लेखन, फिल्म प्रदर्शन, माहवारी उत्पादों की जानकारी और लूडो गेम की मदद से माहवारी के दौरान सफाई के महत्व पर चर्चा। कार्यक्रम को सफल बनाने में वहां की शिक्षिका सुषमा पाठक, टाटा ट्रस्ट्स की कार्यकर्ता नूर जहान और मुमताज बेगम की उपस्थिति रही। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद तारा महिला इंटर कॉलेज की छात्राओं जैसे आशा खान, अशिमन और रिंकी ने अपने अनुभव साझा किया जिसमें उन्होंने बताया कि उन्हें अपने शरीर को जानने और देखभाल करने के लिए काफी नई जानकारी मिली।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।













