Tag: International javelin thrower Rohit won silver in 61st Senior National Athletics Championship

  • अन्तर्राष्ट्रीय भाला फेंक खिलाड़ी रोहित ने 61वीं सीनियर नेशनल एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में जीता रजत

    अन्तर्राष्ट्रीय भाला फेंक खिलाड़ी रोहित ने 61वीं सीनियर नेशनल एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में जीता रजत

    अन्तर्राष्ट्रीय भाला फेंक खिलाड़ी रोहित ने 61वीं सीनियर नेशनल एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में जीता रजत

    आशुतोष मिश्रा
    वाराणसी। जनपद के बरेका 15 से 19 अक्टूबर तक बैंगलोर में 61वीं सीनियर नेशनल एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। इस राष्ट्रीय चैंपियनशिप में बनारस रेल इंजन कारखाना के अंतर्राष्ट्रीय जेवलिन थ्रोवर रोहित यादव ने अखिल भारतीय रेलवे एथलेटिक्स टीम का प्रतिनिधित्व किया I उक्त प्रतियोगिता में रोहित यादव ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए 18 अक्टूबर को भाला फेंक स्पर्धा में रजत पदक प्राप्त किया है।

    उनकी यह जीत न केवल बरेका बल्कि संपूर्ण भारतीय रेल एवं भारतवर्ष के लिए बड़े ही गर्व का विषय है। उल्लेखनीय है कि रोहित यादव ने कई अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में देश का नाम रौशन किया है और लगातार यह क्रम जारी है। यादव बरेका के इलेक्ट्रिकल विभाग में वरिष्ठ लिपिक के पद पर कार्यरत हैं। इस शानदार सफलता पर महाप्रबंधक सुश्री अंजली गोयल ने रोहित यादव के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए बधाई दी हैं। बरेका परिवार रोहित यादव की इस उपलब्धि से गौरवान्वित है।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    कोई भी विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित न रहे: जिलाधिकारी

    Tearful tribute on the death of former Chief Minister of Uttar Pradesh and Patron of Samajwadi, respected Mulayam Singh Yadav: Vivek Yadav (SP leader), Jaunpur

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला