Tag: International Gaumata Seva Federation appointed office bearers

  • अन्तरराष्ट्रीय गौमाता सेवा महासंघ ने नियुक्त किये पदाधिकारी

    अन्तरराष्ट्रीय गौमाता सेवा महासंघ ने नियुक्त किये पदाधिकारी

    अन्तरराष्ट्रीय गौमाता सेवा महासंघ ने नियुक्त किये पदाधिकारी

    आशीष पचौरी
    टूंडला, फिरोजाबाद। नगर के सब्जी मंडी स्थित अंतरराष्ट्रीय गौमाता सेवा महासंघ के प्रदेश कार्यालय पर संगठन द्वारा बनाये गये नवनियुक्त किये गये पदाधिकारियों का फूल माला एवं नियुक्ति पत्र देकर स्वागत किया गया।

    इस दौरान महासंघ राष्ट्रीय महामंत्री संगठन लोकेन्द्र पोनियां ने कहा कि महासंघ के शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर भवानी सिंह को एससी प्रकोष्ठ के प्रदेश महामंत्री एवं सिद्धांत जैन को नगर अध्यक्ष, नरेन्द्र सिंह चक को एससी प्रकोष्ठ का नगर अध्यक्ष बनाया गया है। महासंघ के प्रदेश महामंत्री रामतीर्थ सिंह चक ने कहा कि महासंघ गौ माता की रक्षा के लिए हर समय तैयार रहता है। देश एवं प्रदेश से गौ हत्या को बंद कराने के लिए हर सम्भव प्रयासरत है। समस्त सनातन धर्म प्रेमियों को गौ हित में कार्य करना चाहिए।

    इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश धामा, चौधरी उदय प्रताप वर्मा, सुधीर सिंह, प्रदीप पाठक, डॉ गौतम सिंह नोहवार, रामपाल सिंह, अंकित श्रोत्रिय, शरद पोनियां, कुलदीप पोनियां, अम्बिका प्रसाद आदि लोग मौजूद रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला