Tag: Intermittent rains disrupt life in Rajauli

  • रजौली में रुक-रुककर हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-ब्यस्त

    रजौली में रुक-रुककर हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-ब्यस्त

    रजौली में रुक-रुककर हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-ब्यस्त

    मनोज कुमार
    रजौली (नवादा)। प्रखंड मुख्यालय में दो दिनों से हो रही झमाझम बारिश से से जन-जीवन अस्त व्यस्त कर दिया है जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शनिवार की शाम तक रुक-रुक कर जारी रही बारिश के कारण सुबह से शाम तक लोग अपने घरों में दुबके रहने को मजबूर रहे। आवश्यक कार्य को लेकर जरूरतमंद व्यक्ति छाता व रेनकोट के सहारे आवाजाही करते दिखाई दिए। सोमवार को दोपहर बाद करीब दो घंटे बारिश ने राहत दी तो शहर में महिला, पुरुष की भीड़ उमड़ पड़ी।लेकिन जैसे ही बारिश फिर शुरू हुई शहर वीरान हो गया। दिन भर हुई झमाझम बारिश से धान रोपनी को गति मिलेगी। झमाझम बारिश के बीच किसान जहां खेतों में धान रोपने की तैयारी कर रहे हैं। सोमवार को कई महिलाएं खेतों में धान रोपीं। पर्यावरण प्रेमी झमाझम बारिश के बीच भूखंडों में पौधारोपण को अंतिम रूप दे रहे हैं।

    वारिश से रजौली शहर में कई दुकानें नहीं खुलीं
    मौसम विभाग की भविष्यवाणी के अनुरूप शनिवार को सूर्योदय से पूर्व झमाझम बारिश शुरू हो गई। आसमान काले बादलों से घिर गया जिससे रजौली शहर की कई दुकानें नहीं खुली। जो दुकान खुली उसमें ग्राहक नदारद दिखे।

    लगातार वारिश से सड़कों पर जलजमाव
    बारिश के कारण रजौली शहर के कई सड़क में जलजमाव की समस्या उत्पन्न हो गई। लोगों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ा जिसमें से घसिया डीह, सिनेमा हॉल गली, रजौली बाजार समेत कई अन्य सड़क बीच स्थित गड्ढे में बारिश का जलजमाव हो गया। इतना ही नहीं, रजौली के अधिकतर जगहों पर अन्य मोहल्लों में आवासीय परिसर के आसपास भी जलजमाव की स्थिति बन गई है। ऐसे में लोगों को संक्रमण फैलने का भय सताने लगा है।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला