इण्टरमीडिएट कम्पार्टमेन्ट प्रयोगात्मक परीक्षा की तिथि घोषित
4 परीक्षा केन्द्रों पर सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में करायी जायेगी परीक्षा
जौनपुर। यूपी बोर्ड परीक्षा 2025 में इण्टर के ऐसे छात्रों का जिनका प्रयोगात्मक छूट गया है, का कम्पार्टमेन्ट प्रयोगात्मक परीक्षा की तिथि घोषित कर दी गई है।
परीक्षा 4 केन्द्रों पर सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में करायी जायेगी। डीआईओएस दफ्तर की ओर से सभी राजकीय, अशासकीय सहायताप्राप्त, वित्तविहीन माध्यमिक विद्यालय प्रधानाचार्य को सूचना भेज दी गई है। जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि इण्टरमीडिएट के छात्रों के कम्पार्टमेन्ट प्रयोगात्मक परीक्षा 11 और 12 जुलाई को चार केंद्रों पर करायी जायेगी जिसमें टीडी इंटर कालेज में भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान तथा भूगोल और श्री गणेश राय इंटर कालेज डोभी में सैन्य विज्ञान की परीक्षा करायी जायेगी। परीक्षा को सकुशल सम्पादित कराने की जिम्मेदारी केंद्र के प्रधानाचार्य की होगी। डीआईओएस ने कहा कि इण्टरमीडिएट के प्रयोगात्मक परीक्षकगण प्रयोगात्मक परीक्षा के प्राप्तांकों से सम्बन्धित ओएमआर शीट को क्षेत्रीय कार्यालय वाराणसी में 16 जुलाई तक हर हालत में उपलब्ध करा दें, अन्यथा समस्त जिम्मेदारी केन्द्र के प्रधानाचार्य की होगी।
——इनसेट——
टीडी इण्टर कालेज में भौतिक विज्ञान के लिए राकेश कुमार, रसायन विज्ञान के लिए अनिल शाही और भूगोल के लिए बृजेश सिंह परीक्षक रहेंगे। श्री गणेश राय इंटर कालेज डोभी में सैन्य विज्ञान के लिए भैया राम सरोज की निगरानी में परीक्षा करायी जायेगी।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।











