Tag: Inter house school program organized in 16 government schools in collaboration with Basic Education Department

  • बेसिक शिक्षा विभाग के सहयोग से 16 सरकारी स्कूलों में इण्टर हाउस स्कूल कार्यक्रम आयोजित

    बेसिक शिक्षा विभाग के सहयोग से 16 सरकारी स्कूलों में इण्टर हाउस स्कूल कार्यक्रम आयोजित

    बेसिक शिक्षा विभाग के सहयोग से 16 सरकारी स्कूलों में इण्टर हाउस स्कूल कार्यक्रम आयोजित

    आरएल पाण्डेय
    लखनऊ। स्टडी हॉल एजुकेशनल फाउंडेशन (SHEF) ने एच.सी.एल.एफ (HCLF) और बेसिक शिक्षा विभाग के सहयोग से लखनऊ के नौबस्ता उच्च प्राथमिक विद्यालय में थीम आधारित इंटर-हाउस स्कूल कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम का थीम-स्टॉप वायलेंस अगेंस्ट वूमेन था। कार्यक्रम में बेसिक शिक्षा विभाग के प्रतिनिधि उपस्थित रहे जिन्होंने स्कूल के बच्चों और शिक्षकों की सराहना की। यह आयोजन बेसिक विभाग के स्टडी हॉल एजुकेशनल फाउंडेशन (SHEF) एवं एच.सी.एल.एफ (HCLF) के सहयोग से संचालित लखनऊ शहर के 16 सरकारी स्कूलों में किया जाएगा। कार्यक्रम का समापन 10 दिसंबर को होगा।
    शेफ (SHEF) एच.सी.एल उदय कार्यक्रम कि प्रोजेक्ट हेड, शिखा सिंह ने कहा, “हम छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों की सक्रिय भागीदारी से खुश हैं।

    हमारे बच्चों ने आत्मविश्वास और बड़े उत्साह के साथ प्रदर्शन किया। ये आयोजन किसी उत्सव से कम नहीं है।” स्टडी हॉल एजुकेशनल फाउंडेशन और एचसीएल फाउंडेशन के सहयोग से लखनऊ जनपद के 4 उच्च प्राथमिक एवं 12 प्राथमिक विद्यालयों में गत 4 वर्षो से My School Transformation उदय कार्यक्रम का बेसिक शिक्षा विभाग लखनऊ के तत्वाधान में सक्रिय रूप से संचालन किया जा रहा है|

    राशिदा खातून प्रधानाचार्य बेसिक स्कूल नौबस्ता ने कहा, “हमारे बच्चों ने इस कार्यक्रम के लिए बहुत मेहनत की है। हमारे बच्चों को बहुत कुछ सीखने को मिला है। यह कार्यक्रम उनका आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए एक बहुत अच्छा जरिया है।” 8वीं कक्षा की छात्रा अलीशा ने कहा, ‘मुझे पहले मंच पर जाने से डर लगता था लेकिन अब मैं इस कार्यक्रम में भाग लेने से मेरे अंदर आत्मविश्वास बढ़ गया है। मेरे शिक्षकों और सहपाठियों ने मेरा बहुत समर्थन किया है।” यह आयोजन प्रतिभा, कल्पना, रचनात्मकता और सतर्कता का मिश्रण है। इस कार्यक्रम में गीत, नृत्य, कला, पोस्टर बनाना रचनात्मक कविता आदि गतिविधियां शामिल है। इन गतिविधियों के माध्यम से प्रत्येक बच्चे की विशिष्टता प्रदर्शित हुई है। कार्यक्रम में आमंत्रित मुख्य अतिथि साधना वर्मा सभासद ने विजेताओं को पुरस्कार और सर्टिफिकेट्स देकर सभी प्रतिभागियों और शिक्षकों द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना किया।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला