Tag: Inter-district thief gang busted

  • अन्तर्जनपदीय चोर गिरोह का हुआ भण्डाफोड़

    अन्तर्जनपदीय चोर गिरोह का हुआ भण्डाफोड़

    अन्तर्जनपदीय चोर गिरोह का हुआ भण्डाफोड़

    तेजस टूडे ब्यूरो
    गोविन्द वर्मा
    बाराबंकी। सर्विलांस व थाना देवा की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा वेयर हाउस में हुई चोरी की घटना का खुलासा करते हुए 09 अन्तर्जनपदीय चोरों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस टीम द्वारा डिजिटल डेटा व मैनुअल इंटेलीजेंस की मदद से कृष्ण मोहन पुत्र राम प्रवेश मौर्या निवासी धौरमऊ थाना देवा, दीपक अग्रवाल पुत्र विशन अग्रवाल निवासी बल्केश्वर थाना कमलानगर जनपद आगरा, हनुमान रावत पुत्र केदार निवासी मतपुरवा थाना फतेहपुर, कुलदीप पुत्र राम दुलारे रावत निवासी शेषपुर अलीपुर थाना फतेहपुर, सुधीर पुत्र रामनरेश रावत निवासी ग्राम रोटी थाना जहांगीराबाद, ओमकार पुत्र लालजी वर्मा निवासी ग्राम गौरिया थाना देवा गुरूमीत सिंह पुत्र हरबक्श सिंह निवासी लाजपत नगर थाना कोतवाली नगर, मनोज पुत्र सोहन लाल ढर्रेपुर मजरे कुरखिला व रनमीत सिंह पुत्र बृजेन्द्र सिंह निवासी खुर्शीद बाग जनपद लखनऊ को जरुआ जंगल, ग्राम टिकरिया से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 85 कार्टन मोटर पार्ट्स व घटना में प्रयुक्त दो चार पहिया वाहन सहित अन्य सामान बरामद किया गया है। पूछताछ एवं जांच से पता चला कि अभियुक्त कृष्ण मोहन व हनुमान रावत पूर्व में टेल्को कम्पनी में गाड़ियां चलाते थे। इन दोनों का परिचय अभियुक्त दीपक अग्रवाल निवासी बल्केश्वर थाना कमलानगर जनपद आगरा से हुआ जो ऑटो मोटर पार्ट्स की दुकनों पर गाड़ियों के पार्ट्स बेचने का काम करता है। अभियुक्त हनुमान रावत व कृष्ण मोहन ने वेयर हाउस में चोरी करने के लिये एक गैंग बनाया तथा उस चोरी किये गये सामान को बेचने के लिए दीपक अग्रवाल को सम्मिलित किया। योजनानुसार अभियुक्त द्वारा माती स्थित वेयर हाउस को चिन्हित किया गया, क्योंकि वेयर हाउस के पीछे खाली स्थान था, जहां पर आसानी से गाड़ी आ सकती है। अभियुक्त विगत 3 जनवरी की रात्रि में वेयर हाउस के पीछे टिन की दीवार के नट-बोल्ट खोलकर टिन को खिसका कर घुस गये और सामान निकाल कर बाहर इकठ्ठा करने के बाद गाड़ी बुलाकर लाद कर चले गये। अगले दिन जब अभियुक्त को पता चला कि चोरी के बारे में किसी को कोई जानकारी नहीं हुई तो 4 जनवरी को पुनः वेयर हाउस में जाकर अन्य सामान चोरी किया। वेयर हाउस से माल की डिमाण्ड होने पर वेयर हाउस कर्मचारी जब अन्दर गये और गिनने पर माल कम पाया तो सीसीटीवी फुटेज देखा तो चोरी का पता चल सका। अभियुक्त द्वारा वेयर हाउस में दो बार सामान निकाल कर चोरी करने से मन बढ़ गया और बाराबंकी के आस पास के जनपदों के अन्य कई वेयर हाउस पर चोरी करने की योजना बनाई गई थी। परन्तु बाराबंकी पुलिस द्वारा तत्परता दिखाते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार कर अन्य घटनाओं को घटित होने से बचा लिया गया। अभियुक्त कृष्ण मोहन व मनोज द्वारा वर्ष-2024 में जनपद लखनऊ के गुडम्बा थाना स्थित वेयर हाउस में चोरी की जा चुकी है।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA