स्वस्थ रहने के लिये खेलना बहुत जरूरी: डीआरएम
मुकेश तिवारी
झांसी। सीनियर रेलवे इंस्टीट्यूट कमेटी के तत्वावधान में डीआरएम दीपक कुमार सिंन्हा के मुख्य आतिथ्य में टी-20 टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ। डीआरएम ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और बेहतरीन प्रदर्शन हेतु शुभकामनाएं दीं। विशिष्ट अतिथि के रूप में सीएमएस राकेश निगम, मुख्य कारखाना प्रबंधक सीएमएलआर बृजेश पांडेय, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी बृजेश चतुर्वेदी, जनसंपर्क अधिकारी मनोज सिंह, सहायक परिचालन प्रबंधक ऋषिकांत यादव, सहायक इलेक्ट्रिकल इंजीनियर प्रद्युम्न उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन होते रहना चाहिए जिससे रेलकर्मियों में आपसी सौहार्द और खेल भावना पैदा हो। साथ ही स्वास्थ्य की बेहतरी हेतु इससे अच्छा उपाय नहीं है। खेले गए उद्घाटन मुकाबले में सीएमएलआर टीम ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑपरेटिंग की टीम ने 6 विकेट के नुकसान पर 127 रन बनाए जिसमें शाहरुख ने 57 बॉल पर सर्वाधिक 54 रनों का योगदान दिया तथा मोहम्मद फुरकान ने 25 बॉल का सामना करते हुए 24 रन बनाये।
गेंदबाजी करते हुए सीएमएलआर टीम की ओर से मनोज ने 2 तथा राम राज मीणा ने 1 विकेट लिया। शेष 3 खिलाड़ी रन आउट हुए। लक्ष्य का पीछा करते हुए सीएलएमआर की ओर से सचिन कुमार ने नाबाद रहते हुए 56 बॉल में 63 रन बनायें जिसमें उन्होंने 7 चौके और 2 छक्के लगाए तथा अविनाश ने 23 बॉल में 29 , सुजॉय यादव ने 14 बॉल में 11 रन, अभिषेक शर्मा ने 9 बॉल में 8 रनों का योगदान दिया। सीएमएलआर की टीम ने यह मैच 18.2 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 131 रन बनाकर 6 विकेट से मैच जीत लिया।
बोलिंग करते हुए ऑपरेटिंग की टीम की ओर से सतीश चंद्र ने सर्वाधिक 3 विकेट लिए और धर्मेंद्र ने 1 विकेट लिया। मैन ऑफ द मैच का खिताब सचिन कुमार को प्रदान किया गया। मैच के अंपायर अभिषेक शर्मा और पवन दीप रहे। तथा स्कोरर संजय हैरिस तथा आशीष शर्मा रहे। कार्यक्रम का संचालन कमेटी सदस्य शैलेंद्र संज्ञा ने किया। स्वागत व आभार सचिव मुकेश श्रीवास्तव ने व्यक्त किया। इस अवसर पर पूर्व क्रिकेटर अरविंद कपूर, एनसीआरएमयू के मंडल अध्यक्ष डीके खरे, मंडल मंत्री अमर सिंह यादव, एनसीआरईएस के मंडल अध्यक्ष रामकुमार सिंह, मंडल सचिव भानु प्रताप सिंह चंदेल, कार्यकारिणी सदस्य जेपी सिंह, नितेश गुप्ता, सीनियर वेलफेयर इंस्पेक्टर सुनील पाठक आदि उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।