Tag: Inter college sabotage

  • इण्टर कालेज में हुई तोड़फोड़, कार्रवाई की मांग

    इण्टर कालेज में हुई तोड़फोड़, कार्रवाई की मांग

    इण्टर कालेज में हुई तोड़फोड़, कार्रवाई की मांग

    राजन प्रजापति
    महराजगंज, रायबरेली। कोतवाली क्षेत्र के एक इण्टर कालेज में हुई तोड़फोड़। कार्यवाही की मांग की गई। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के सुबेदार मेजर रामफल सिंह स्मारक इण्टर कालेज में बीते शनिवार की सुबह बाउण्ड्रीवाल के अंदर घुसकर दो नाबालिग बच्चों ने जमकर तोड़ फोड़ किया और सीसीटीवी कैमरे को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

    विद्यालय की प्रबंधिका योगिता सिंह ने जानकारी देते हुए बताया दो नाबालिग बच्चों ने विद्यालय में जमकर तोड़फोड़ किया घटना सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई हैं लेकिन दोनों बच्चों की पहचान नहीं हुई हैं। यह घटना बच्चों के द्वारा नहीं की गई हैं क्योकि जिस आक्रोश के साथ तोड़फोड़ हुई हैं ऐसा लगता हैं इसके पीछे कोई षड्यंत्र है उसके तहत बच्चों ने तोड़फोड़ की घटना को अंजाम दिया हैं। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र प्रताप सिंह ने कार्यवाही का आश्वासन दिया हैं और सख्त कार्यवाही की बात कही गई हैं लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

    Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

    Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

    पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat