Tag: Intensified Mission Indradhanush Abhiyan will run in three phases

  • तीन चरणों में चलेगा सघन मिशन इन्द्रधनुष अभियान

    तीन चरणों में चलेगा सघन मिशन इन्द्रधनुष अभियान

    तीन चरणों में चलेगा सघन मिशन इन्द्रधनुष अभियान

    अंकित सक्सेना
    बदायूँ। सघन मिशन इन्द्रधनुष 5.0 कार्यक्रम का शुभारम्भ प्रेमस्वरुप पाठक पूर्व विधायक व मुख्य चिकित्सा अधिकारी बदायूं द्वारा जवाहरपुरी बूथ पर हुआ। सघन मिशन इन्द्रधनुष अभियान 03 चरणों में चलाया जायेगा। सीएमओ ने बताया कि पहला चरण 7 से 12 अगस्त दूसरा 11 सितम्बर से 16 सितम्बर तक एवं तीसरा चरण 9 अक्टूबर से 14 अक्टूबर तक संचालित किया जायेगा। सघन मिशन इन्द्रधनुष अभियान के अन्तर्गत नियमित टीकाकरण से किन्हीं कारणों से छूटे हुए शून्य से 05 वर्ष तक के बच्चों और गर्भवती महिला के टीकाकरण के लिये आयोजित होता है। अब तक यह 4 बार आयोजित हो चुका है। उक्त अभियान से 14500 बच्चो को 12 बीमारियों से बचाव के टीके लगाये जायेंगे। प्रेमस्वरूप पाठक पूर्व विधायक, मुख्य चिकित्सा अधिकारी बदायूं, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी एवं एसएमओ डब्ल्यूएचओ द्वारा टीकाकरण सत्र पर बच्चों को पोलियो की खुराक पिलायी गयी।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला