Tag: Intellectuals warmly felicitate the In-charge of DU Gandhi Bhawan and the Department of Information and Library Science.

  • डीयू गांधी भवन और सूचना एवं पुस्तकालय विज्ञान विभाग के प्रभारी का बुद्धिजीवियों ने जोरदार अभिनन्दन

    डीयू गांधी भवन और सूचना एवं पुस्तकालय विज्ञान विभाग के प्रभारी का बुद्धिजीवियों ने जोरदार अभिनन्दन

    • डीयू गांधी भवन और सूचना एवं पुस्तकालय विज्ञान विभाग के प्रभारी का बुद्धिजीवियों ने जोरदार अभिनन्दन

    • महात्मा बुद्ध की प्रतिमा देकर दी गयी बधाई

    तेजस टूडे ब्यूरो
    बादल हुसैन
    नई दिल्ली। सूचना एवं पुस्तकालय विज्ञान विभाग के प्रभारी और गांधी भवन दिल्ली विश्वविद्यालय के निदेशक बनने पर प्राध्यापकों ने प्रो. केपी सिंह को उनके कार्यालय में जाकर बधाई दी। पगड़ी, पटका, संत शिरोमणि गुरु रविदास की माला पहनाकर, महात्मा बुद्ध की छोटी प्रतिमा देकर, मिष्ठान खिलाकर सभी ने उनका अभिनन्दन किया। बधाई देने वालों में प्रो. हंसराज सुमन, प्रो. मनोज कैन, प्रो. राकेश कुमार, प्रो. सुरेंद्र सोलंकी, प्रो. मुकेश बैरवा, प्रो. जय विनोद, डॉ घनश्याम, मास्टर योगेश सिंह, वरिष्ठ पत्रकार आलोक कुमार सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
    इस मौके पर प्रो. सिंह ने बताया कि पुस्तकालय विज्ञान विभाग के पुस्तकालय को नया तकनीकी स्वरूप प्रदान करेंगे। इनके विभाग और कार्यालय की खूबसूरती देखते ही बनती है।जब से इन्होंने गांधी भवन का कार्यभार संभाला है तभी से गांधी भवन नई ऊंचाइयां प्राप्त कर रहा है। बहुत जल्दी ही गांधी भवन वंचित और आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों के लिए डिजिटल सोशल मीडिया जर्नलिज्म, नेचुरोपैथी, नेशनलिज्म और स्पिरिचुअलिटी विषय पर सर्टिफिकेट कोर्स आरंभ करने जा रहा है जिसकी अनुमति गांधी भवन की मैनेजिंग कमेटी से मिल चुकी है। इनके अतिथि सत्कार ने सभी को अभिभूत कर दिया।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA