एकीकृत नाशीजीव प्रबन्धन ने किसान खेत पाठशाला का किया आयोजन
तेजस टूडे ब्यूरो
डा. अमरनाथ जायसवाल
गोरखपुर। भारत सरकार, क़ृषि एवं कल्याण मंत्रालय के अधीनस्थ वनस्पति संरक्षण, संगरोध एवं संग्रह निदेशालय के तत्वाधान में केंद्रीय एकीकृत नाशीजीव प्रबंधन केंद्र गोरखपुर द्वारा किसान खेत पाठशाला का उदघाटन ग्राम खैराखास, ब्लॉक सीयर, ज़िला बलिआ, फसल दलहन में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में संचालिका सुश्री लेखाश्री ने केंद्र का परिचय दिया एवं पाठशाला की रूप—रेखा बताई।
केंद्र प्रभारी एवं सहायक निदेशक राजेंद्र कुमार ने किसानों द्वारा उत्पादित फसल और उसमे लगने वाली कीट बीमारी के बारे में जानकारी ली और आई.पी.एम. (एकीकृत नाशीजीव प्रबंधन) का उद्देश्य बताते हुए वैज्ञानिक विधि से की जाने वाली खेती से उन्हें परिचित कराया। केंद्र की सहायक वनस्पति संरक्षण अधिकारी कुमारी जयंती ने बीज शोधन की उपयोगिता पर प्रकाश डाला जहां राज्य क़ृषि अधिकारी गुलाब यादव, मथुरा राम, अरविन्द तिवारी आदि मौजूद रहे। केंद्र के वरिष्ठ कर्मचारी जेपी सिंह का भी पूर्ण सहयोग रहा। वहाँ उपस्थित सभी किसानों ने कार्यक्रम में अपनी रूचि दिखाई तथा अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त कर बताया कि इस प्रकार के कार्यक्रम वर्तमान परिस्थिति के लिए अति लाभप्रद है। इस अवसर पर प्रगतिशील किसान मनोज तिवारी, जीतू यादव भी उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।











