Tag: Instructions to preserve destitute cattle in cow shelters till July 2

  • दो जुलाई तक निराश्रित गोवंश को गौशालाओं में संरक्षित करने का निर्देश

    दो जुलाई तक निराश्रित गोवंश को गौशालाओं में संरक्षित करने का निर्देश

    रोड पर पाये जाने पर प्रधान एवं सचिव के खिलाफ होगी कड़ी कार्यवाही
    शिवमंगल अग्रहरि
    चित्रकूट। जिलाधिकारी अभिषेक आनंद की अध्यक्षता में निराश्रित गोवंश संरक्षण तथा भरण पोषण आदि की मासिक समीक्षा बैठक जिला कलेक्ट्रेट के सभागार में संपन्न हुई। जिलाधिकारी ने बैठक में कहा कि बुंदेलखंड क्षेत्र में बारिश का समय आ गया है कि आप लोग अभियान चलाकर 20-22 जुलाई तक पशुओं को अंदर कराएं। इस साल अच्छी बारिश हो रही है अगर अच्छी फसल नहीं होती है तो यह अच्छी बात नहीं है।

    उन्होंने कहा कि इसमें आप लोगों को उपजिलाधिकारी सहयोग करेंगे। उन्होंने आप लोग प्रधानों के साथ मीटिंग कराएं व विचार करें। उन्होंने यह भी कहा कि अगर ऐसा नहीं होता है तो प्रधान, सचिव, वेटनरी ऑफिसर पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि बुवाई का समय निकल जाएगा अगर किसानों की बुवाई नहीं होती है तो यह ठीक नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि किसान गोष्ठी होगी और यह बात उठेंगी ऐसा नहीं होना चाहिए।

    उन्होंने नगर पालिका व नगर पंचायत की सभी अधिशासी अधिकारियों को निर्देशित किए आप लोग भी अपनी गौशालाओं में गोवंश को कराएं। भुगतान के संबंध में उन्होंने कहा कि समय से भुगतान करें। उन्होंने सभी खंड विकास अधिकारियों को निर्देशित किए की भुगतान जीएसटी सहित होनी चाहिए यह सुनिश्चित की कराएं। मुख्य विकास अधिकारी ने खंड विकास अधिकारियों को निर्देशित की नोडल अधिकारी से समन्वय बनाकर रखें एवं निरीक्षण आख्या प्रस्तुत करें।

    सहभागिता के संबंध में उन्होंने मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किए कि इसमें प्रगति कराएं। उन्होंने सभी अधिशासी अधिकारियों को निर्देशित किए की जहां पर बृहद गौशाला बनाई जा रही है उसे जल्द से जल्द इसी वर्ष संचालित कराएं। उन्होंने यह भी कहा कि जो पालतू पशु को छोड़ देते हैं, उनके ऊपर टैक्स लगाएं।
    बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अमृतपाल कौर, कृषि उपनिदेशक राजकुमार, डीसी मनरेगा धर्मजीत सिंह, परियोजना निदेशक ऋषि मुनि उपाध्याय, जिला पंचायत राज अधिकारी कुमार अमरेंद्र, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी सुभाष चंद्र, खंड विकास अधिकारी सहित अधिशासी अधिकारी व संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला