Tag: instructions to issue notice to contractor

  • अधूरे निर्माण पर डीएम सख्त, ठेकेदार को नोटिस जारी करने के निर्देश

    अधूरे निर्माण पर डीएम सख्त, ठेकेदार को नोटिस जारी करने के निर्देश

    अधूरे निर्माण पर डीएम सख्त, ठेकेदार को नोटिस जारी करने के निर्देश

    गुरूनानक चौक से गुड्डूमल चौराहे तक अधूरे कार्य पर डीएम ने जतायी नाराजगी
    तेजस टूडे ब्यूरो
    मुसैब अख्तर
    गोण्डा। जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने गोण्डा नगर में अधूरे सौंदर्यीकरण और इंटरलॉकिंग कार्यों को लेकर नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी को बुधवार को कड़े निर्देश दिए हैं। 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत गुरुनानक चौक से गुड्डूमल चौराहा तक स्वीकृत कार्य लंबे समय से अधूरा पड़ा है जिससे आमजन को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।
    डीएम ने अधिशासी अधिकारी को निर्देशित किया कि संबंधित ठेकेदार को तत्काल नोटिस जारी किया जाए और स्वीकृत कार्य को अविलंब प्रारंभ कराया जाय। यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि प्रयुक्त निर्माण सामग्री निर्धारित मानकों के अनुरूप हो और समस्त कार्य मानसून से पहले पूर्ण कर लिया जाएबता दें। जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने मंगलवार की शाम नगर का भ्रमण किया था। इस दौरान जिलाधिकारी ने देखा कि गुरुनानक चौक से गुड्डूमल चौराहा तक स्वीकृत कार्य लंबे समय से अधूरा पड़ा है।
    इंटरलॉकिंग हटाने के बाद सड़क पर कई जगह गड्ढे हो गए हैं जिससे आवागमन में परेशानी हो रही है। साथ ही जो इंटरलॉकिंग सामग्री साइट पर स्टोर की गई है, उसकी गुणवत्ता भी संतोषजनक नहीं पाई गई। अधिशासी अधिकारी को निर्देश देते हुए डीएम ने कहा कि वे ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित करें और कार्य की गुणवत्ता पर सतत निगरानी रखें। साथ ही अपर जिलाधिकारी को निर्देशित किया गया कि एक मजिस्ट्रेट को दैनिक पर्यवेक्षण के लिए नामित किया जाय और वे स्वयं भी समय-समय पर निरीक्षण करें।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA